Breaking News :
>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

उत्तराखंड परिवहन निगम के चालक रतन सिंह थापा ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। २० जनवरी २०२०, सोमवार। जहाँ एक ओर आये दिन चोरी, लूट व ठगी की वारदातें घटित होती रहती हैं वही आज ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है जो समाज में ईमानदारी की मिसाल पेश करते हैं तथा समाज के लिए एक प्रेरणा स्रोत हैं।

आज ऐसी ही ईमानदारी की एक मिसाल पेश की है, उत्तराखंड परिवहन निगम के चालक “रतन सिंह थापा” ने, जो आजकल देहरादून-मंसूरी मार्ग पर उत्तराखंड परिवहन निगम की बस संख्या UK 07 PA 3248 में बतौर चालक चलते हैं।
आज सोमवार, २० जनवरी को बस संख्या UK 07 PA 3248, को चालक “रतन सिंह थापा” चला रहे थे। बस देहरादून-मंसूरी मार्ग वाली थी लेकिन कल 19 जनवरी को श्रीनगर गई हुई थी। आज जब चालक “रतन सिंह थापा” बस को श्रीनगर से वापस देहरादून के लिए लेकर आ रहे थे तो लगभग दोपहर 1 : 30 बजे वह जॉलीग्रांट पहुंचे तो वहाँ हिमालयन हॉस्पिटल के बाहर रोड से बस में आकाश जोशी पुत्र श्री घनश्याम चन्द्र जोशी सवार हुए। आकाश जोशी वर्तमान में हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज में एम.बी.बी.एस. द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। आकाश हिम पैलेस होटल के सामने हरिद्वार रोड पर बस से उतरे और नेहरू कॉलोनी स्थित अपने आवास ए-192 में पहुँचे तो उनकी जेब में मोबाइल नहीं मिला और वह कही खो गया था। आकाश ने यह बात अपने पिता घनश्याम चन्द्र जोशी को बताई। इसके तुरन्त बाद नेहरू कॉलोनी थाने में इसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी गई। साथ ही आकाश के उस खोये हुए मोबाइल नंबर पर फोन भी किया, दो बार घंटी जा रही थी परन्तु कोई उठा नहीं रहा था। कुछ देर बाद जब तीसरी बार फ़ोन किया तो फोन उठा लिया गया तथा रतन सिंह थापाजी द्वारा फोन उनके पास होने की बात कही गई। रतन सिंह थापा ने बताया कि मोबाइल उन्हें बस की सीट में पड़ा मिला तथा उन्होंने रख दिया। रतन सिंह थापा ने कहा कि फोन उनके पास है, वह अभी मंसूरी के लिए निकले हैं तथा शाम 7 बजे के बाद मसूरी बस स्टेशन, निकट रेलवे स्टेशन देहरादून पहुँचेंगे। उन्होंने शाम 7 : 30 बजे वहाँ मिलने को कहा। मैं तय समय पर वहाँ पहुँचा तो बस आ चुकी थी एवं चालक रतन सिंह थापा मेरा इंतजार कर रहे थे। मेरे पहुँचते ही वह काफी खुश हुए तथा मुझे फ़ोन सौप दिया। जब उनसे बात हुई तो वह कहने लगे कि जैसे ही उन्हें मोबाइल फोन मिला, वह तुरंत सम्पर्क कर, इसे देना चाहते थे लेकिन फोन में सिक्योरिटी लॉक लगे होने की वजह से वह संपर्क नहीं कर सकें तथा मेरे फ़ोन का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि यह पाँचवाँ फोन है जो अब तक उन्हें बस में गिरे मिले और उन्होंने हर बार संपर्क कर मोबाइल्स को उनके मालिकों को सौपा हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह जब भी किसी की खोई हुई चीज को उस तक पहुँचा देते हैं तो उन्हें काफी ख़ुशी होती है एवं मन में संतुष्टि होती है।
रतन सिंह थापाजी की ईमानदारी एवं उनके सौम्य व्यवहार हो देखकर मैं काफी खुश हुआ। मैंने उनका आभार प्रकट कर उन्हें बहुत बहुत धन्यवाद एवं शुभकामनायें दी। ऐसे व्यक्ति समाज के लिए एक मिसाल हैं, प्रेरणास्रोत हैं।                                                                                                                                                                                    ……..घनश्याम चन्द्र जोशी, सम्पादक

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!