Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

जिलाधिकारी ने एस.टी.एच. हल्द्वानी में कोरोना संक्रमण से मरीजों की मृत्यु होने को गम्भीरता से लिया, डेथ ऑडिट को रिव्यू कर आख्या प्रस्तुत करने के दिये निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 28 जुलाई, 2020, देहरादून (सूचना)। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने एसटीएच में कोरोना संक्रमण से मरीजों की मृत्यु होने को गम्भीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० भागीरथी जोशी को डॉ० सुशीला तिवारी चिकित्सालय में कोरोना संक्रमण से हुए 8 मरीजों की मृत्यु का डेथ ऑडिट को रिव्यू करते हुए स्पष्ट आख्या एक सप्ताह मे प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने बताया कि नोडल अधिकारी डॉ० सुशीला तिवारी चिकित्सालय रोहित मीणा ने एसटीएच की कार्यप्रणाली तथा अनियमितताओं के सम्बन्ध मे अपनी आख्या एवं चिकित्सालय मे सुधार हेतु सुझाव दिये हैं। उन्होंने बताया कि नोडल अधिकारी एसटीएच द्वारा दी गई आख्या में टियर थ्री आईसीयू (हाई इन्टेसिव आईसीयू) मे कोरोना मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण यह उल्लेखित किया गया है कि किसी भी कोरोना मरीज को हाई इन्टेसिव आईसीयू की आवश्यकता न होने के दृष्टिगत मरीज को भर्ती नहीं किया गया। परन्तु यह तथ्य महत्वपूर्ण है कि वर्तमान समय तक 8 मरीजों की कोरोना संक्रमण के कारण मृत्यु हो चुकी है ये मरीज कोरोना संक्रमण की दृष्टि से गम्भीर मरीजों की श्रेणी मे आते थे, इन मरीजों को हाई इन्टेसिंव आईसीयू मे भर्ती किये जाने की आवश्यकता थी। जिस पर जिलाधिकारी श्री बंसल ने आम जनमानस के स्वास्थ्य हितों एवं चिकित्सालय प्रबन्धन की व्यवस्थाओं मे व्याप्त लापरवाही व अनियमितताओं को देखते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी को एसटीएच में कोरोना संक्रमण से हुई 8 मरीजों की मृत्यु का डेथ ऑडिट रिव्यू करते हुए क्या मृतकों के डेथ ऑडिट में हाई इंटेंसिव आईसीयू मे नहीं रखने का उल्लेख किया है, क्या कोरोना संक्रमण से मृतक मरीजों को हाई इंटेसिव आईसीयू मे रखने की आवश्यकता थी, यदि कोरोना संक्रमण से मृतकों को समय रहते हाई इंटेंसिव आईसीयू मे भर्ती करा दिया जाता तो क्या उनकी मृत्यु की सम्भावनाओं को न्यून किया जा सकता था, पर स्पष्ट रिपोर्ट एक सप्ताह में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!