Breaking News :
>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा>>एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 187 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र>>एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की ज्वेलरी चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी महिला गिरफ्तार
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रमेश कुवंर ने कहा, “स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आज से जनपद में हर घर दस्तक अभियान प्रारम्भ किया गया”

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 जून 2022, शनिवार, पौड़ी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉo रमेश कुवंर ने जानकारी देते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आज से जनपद में हर घर दस्तक अभियान प्रारम्भ किया गया है। उन्होंने बताया कि 16 जनवरी 2021 से जनपद में कोविड टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गयी, जिसमें विभिन्न आयु वर्गो में अलग-अलग टीकाकरण किया गया, लेकिन अभी भी जनपद में काफी संख्या में लोग टीकाकरण से छूट गये हैं। हर घर दस्तक अभियान के तहत कोविड टीकाकरण से छूट गये 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग, हैल्थ केयर वर्कर व फ्रंट लाइन वर्कर समेत 65 हजार लाभार्थियों को प्रिकाशन डोज व लगभग 33 हजार लाभार्थियों को कोविड की द्वि़तीय डोज दी जायेगी। बताया कि कोविड टीकाकरण प्रथम डोज को लेकर जनपद में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा चुका है।

जिलाधिकारी गढ़वाल डॉo विजय कुमार जोगदण्डे के निर्देशों के क्रम में जनपद में शत-प्रतिशत कोविड टीकाकरण पूर्ण किये जाने को लेकर विकासखण्ड स्तर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारियों द्वारा समन्वय स्थापित कर 1 माह तक चलने वाले अभियान में कार्ययोजना के अनुरुप टीकाकरण शिविर आयोजित किये जायेेगें, जिसकी प्रत्येक सप्ताह समीक्षा की जायेगी। 10 जुलाई तक चलने वाले हर घर दस्तक अभियान के दौरान आशा कार्यकर्तियों द्वारा अपने ग्राम सभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का कोविड टीकाकरण करवाने तथा टीकाकरण से वंचित लाभार्थियों की सूची तैयार की जायेगी, जिसके उपरान्त रोस्टर के आधार पर प्रत्येक विकासखण्ड में ग्राम सभा स्तर पर शिविर लगाकर लाभार्थियों का कोविड टीकाकरण किया जायेगा।

वहीं दिव्यांग लाभार्थियों का टीकाकरण स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर किया जायेगा, साथ ही प्रत्येक सप्ताह के सोमवार और मंगलवार को समस्त चिकित्सालयों, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर 12 से 17 वर्ष के लाभार्थियों का कोविड टीकाकरण किया जायेगा। अभियान के सफल संचालन हेतु अन्य विभागों के ब्लाक स्तरीय अधिकारियों द्वारा रोस्टर के आधार पर मॉनिटरिंग की जायेगी और वरिष्ठ अधिकारियों को नामित कर हर घर दस्तक अभियान का पर्यवेक्षण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कोविड टीकाकरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने हेतु विभाग की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। जिसमें सभी विकासखण्डों तक वैक्सीन उपलब्ध करवाने के साथ ही समस्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!