Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंशैक्षिक गतिविधियाँ

कोरोनाकाल में शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए केंद्र सरकार द्वारा डॉ० मुकुल कुमार सती को “उत्तराखंड का सर्वश्रेष्ठ शिक्षा अधिकारी पुरस्कार” प्रदान किया गया

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 27 नवम्बर 2020, देहरादून। कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद उत्तराखंड में विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई से जोड़ने के लिए की गई पहल की भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने सराहना की है। इसमें प्रधानाचार्यों व शिक्षकों के योगदान की शिक्षा मंत्रालय के स्तर से तारीफ की गई है। शिक्षा क्षेत्र में इस नई व शून्य खर्च पर तकनीकि प्रयोग के लिये अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊँ डॉ० मुकुल कुमार सती को “उत्तराखंड का सर्वश्रेष्ठ शिक्षा अधिकारी पुरस्कार” प्रदान किया गया।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ० रमेश पोखरियाल निशंक ने डॉ० मुकुल कुमार सती को ऑनलाइन कार्यक्रम के जरिये प्रमाण पत्र प्रेषित किया। उत्तराखण्ड से डॉ० मुकुल कुमार सती अकेले अधिकारी हैं जिन्हें यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

अरविंदो सोसायटी ने कोरोना काल में शैक्षिक क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों का चयन कर केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय दिल्ली को सूची प्रेषित की थी। जिसमें देश के 40 अधिकारी और 26 शिक्षकों के नाम शामिल थे। यहाँ उल्लेखनीय है कि अरिवंदो सोसायटी शिक्षा के क्षेत्र में नये प्रयोग करती रहती है। कोरानाकाल में छात्रों को दूरदशर्न के जरिये पढ़ाई के लिये डॉ० मुकुल कुमार सती की पहल पर शिक्षा विभाग ने स्वयं ही सभी कार्यक्रम तैयार किये। कोरोनाकाल में शिक्षकों ने प्रतिकूल हालत में भी ऑनलाईन के एपीसोड तैयार कर छात्र/छात्राओं का मार्गदर्शन किया है।

डॉ० मुकुल कुमार सती ने पुरस्कार के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ० रमेश पोखरियाल निशंक व अरविंदो सोसायटी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इस उपलब्धि में सहयोग करने वाले प्रधानाचार्यों व शिक्षकों के साथ मातहत अधिकारियों को भी शामिल किया है।

डॉ० मुकुल कुमार सती को राज्य का सर्वश्रेश्ठ अधिकारी नामित किये जाने पर नैनीताल स्थित मंडलीय कार्यालय में उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर विधि अधिकारी मदन मोहन मिश्रा, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पूरन बिष्ट, जगमोहन रौतेला, संगीता, अनूप साह, ललित उपाध्याय, आलोक जोशी, ललित चंद्र सती, मनोज चौधरी, दिनेश साह, निर्मला मेहरा, भावना, हेमंत चंदोला, हरीश बिष्ट, मनोज कुमार, सुनील मिश्रा, दुर्गा सिंह, राजेंद्र सिंह, किशनानन्द जोशी आदि कार्मिक उपस्थित थे। अपर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कुमाऊँ रघुनाथ लाल आर्य, मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल के.के. गुप्ता ने भी डॉ० मुकुल कुमार सती को पुरस्कार मिलने पर बधाई प्रेषित की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!