Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
उत्तराखण्डक्राइमताज़ा खबरें

डॉ० मृत्युंजय कुमार मिश्रा की मूल विभाग उच्च शिक्षा में जल्द होगी वापसी

मुख्यमंत्री धामी ने इस मामले में जल्द कार्यवाही के निर्देश दे चुके

आकाश ज्ञान वाटिका, १ जनवरी २०२१, शनिवार, हरिद्वार। आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ० मृत्युंजय कुमार मिश्रा की मूल विभाग उच्च शिक्षा में वापसी जल्द होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस मामले में जल्द कार्यवाही के निर्देश दे चुके हैं। वहीं, आयुष शिक्षा मंत्री हरक सिंह रावत ने मिश्रा की उच्च शिक्षा में वापसी की पत्रावली को अनुमोदित कर दिया है। यह पत्रावली अब मुख्यमंत्री को भेजी गई है।

डॉ० मृत्युंजय कुमार मिश्रा को मूल विभाग उच्च शिक्षा में भेजने के संबंध में मंत्रिमंडल निर्णय ले चुका है। अब इस निर्णय को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। मिश्रा को आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलसचिव पद पर बहाल करने का मामला इंटरनेट मीडिया पर भी चर्चाओं में है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले का संज्ञान लेकर मिश्रा की मूल विभाग में वापसी जल्द करने के संबंध में आयुष शिक्षा विभाग को निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद इस संबंध में पत्रावली का मूवमेंट तेज हो चुका है। आयुष शिक्षा सचिव चंद्रेश कुमार ने बताया कि मिश्रा की उच्च शिक्षा में वापसी से संबंधित पत्रावली को विभागीय मंत्री को भेजा जा चुका है। सूत्रों के मुताबिक आयुष शिक्षा मंत्री हरक सिंह रावत भी संबंधित पत्रावली को मुख्यमंत्री के अनुमोदन के लिए भेज चुके हैं।

लगातार बढ़ती जा रही हैं मृत्युंजय मिश्रा की मुश्किलें

आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आयुर्वेद विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार मृत्युंजय मिश्रा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। वह अब तक विजिलेंस कार्यालय में बयान दर्ज करवाने के लिए नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में विजिलेंस उन पर सख्ती करने के मूड में है। बीते बुधवार को पदभार ग्रहण करने आयुर्वेद विश्वविद्यालय पहुंचे मृत्युंजय मिश्रा से पूछताछ करने के लिए विजिलेंस अधिकारी भी विवि पहुंचे थे। इस दौरान मृत्युंजय मिश्रा ने गुरुवार को खुद विजिलेंस आफिस पहुंचकर अपने बयान दर्ज करवाने की बात कही थी, लेकिन वह नहीं पहुंचे।

एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि विजिलेंस में मृत्युंजय मिश्रा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा अन्य थानों में भी उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। इस संबंध में उनसे पूछताछ की जानी है, लेकिन वह सहयोग नहीं कर रहे। अगर वह बयान दर्ज करवाने के लिए खुद नहीं आते हैं तो विजिलेंस को ही उन्हें लेकर आना होगा। मृत्युंजय मिश्रा के खिलाफ विजिलेंस ने भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज कर उन्हें अक्टूबर 2018 में गिरफ्तार किया था। एसपी ने बताया कि मृत्युंजय मिश्रा की देहरादून के अलावा अन्य राज्यों में भी संपत्तियां हैं। इसी संबंध में उनसे पूछताछ की जानी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!