Breaking News :
>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत
उत्तराखण्ड

डॉ. कैलाश उनियाल बने उत्तराखण्ड राज्य पशु चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष 

पशु चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में निरंतर सुधार और नवाचार आवश्यक : डॉ. उनियाल

परिषद की बैठक में डॉ. उनियाल के नाम पर लगी मुहर

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 19 जून 2024, देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य पशुचिकित्सा परिषद की बुधवार को हुई बैठक में सर्वसम्मति से डॉ. कैलाश उनियाल को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। डॉ. कैलाश उनियाल एक प्रतिष्ठित पशुचिकित्सक हैं, जिन्होंने पशुपालन एवं पशु चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इससे पूर्व, डॉ. कैलाश उनियाल 18 वर्षों तक उत्तराखण्ड राज्य पशुचिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित रहे। इस दौरान उन्होंने उत्तराखण्ड में कार्यरत पशुचिकित्सकों हेतु कई महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके नेतृत्व में संघ ने पशुचिकित्सकों के कार्य स्थितियों में सुधार हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

डॉ. उनियाल का मानना है कि पशु चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में तकनीकी और शैक्षणिक प्रगति के लिए निरंतर सुधार और नवाचार आवश्यक हैं। उनके नेतृत्व में परिषद से यह अपेक्षा की जाती है कि वह राज्य में पशु चिकित्सा सेवाओं के स्तर को और ऊंचा उठाएंगे और पशुचिकित्सकों के लिए अधिक अवसर एवं संसाधन उपलब्ध कराएंगे।

महत्वपूर्ण बैठक में निदेशक, पशुपालन विभाग, डॉ. नीरज सिंघल, डीन, पशुचिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय पंतनगर, डॉ. एस.पी. सिंह, रजिस्ट्रार, उत्तराखण्ड राज्य पशुचिकित्सा परिषद, डॉ. रमेश सिंह नितवाल, अध्यक्ष, उत्तराखण्ड पशुचिकित्सा सेवा संघ, डॉ. नारायण सिंह नेगी, उत्तराखण्ड राज्य पशुचिकित्सा परिषद के सदस्य डॉ. नमित बिजल्वाण, डॉ. मनोज राणा, डॉ. रविन्द्र कुमार, डॉ अभिषेक नौटियाल, डॉ. गणेश मैंदोलिया उपस्थित थे।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने डॉ. कैलाश उनियाल को अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई दी और उनके कार्यकाल की सफलता की कामना की। सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में परिषद राज्य में पशु चिकित्सा सेवाओं के विकास के लिए नए मानक स्थापित करेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!