Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

कोरोनाकाल में उत्कृष्ठ कार्यों के लिए डॉo गुलशन कुमार ढींगरा को “सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस” से किया गया सम्मानित

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 अप्रैल 2022, शनिवार, देहरादून/ऋषिकेश। कोरोना की पहली, दूसरी और तीसरी लहर को भला कौन भूल सकता है। लाखों की संख्या में लोगों ने इस कोरोनाकाल में अपनो को खोया। वहीं इस कोरोना महामारी में चिकित्साकर्मियों, पुलिसकर्मियों के अलावा भी समाज के विभिन्न क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में ऐसे लोगों थे जिन्होंने जान पर खेलकर कोरोना में बीमार लोगों की मद्द करने के साथ ही जनजागरूकता अभियान भी चलाया। समाज के ऐसे ही लोगों को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सामुदायिक और पारिवारिक चिकित्सा विभाग द्वारा सम्मानित किया गया।

इस कड़ी में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सामुदायिक और पारिवारिक चिकित्सा विभाग द्वारा डॉo गुलशन कुमार ढींगरा प्राचार्य (प्रभारी) पंडित ललित मोहन श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय परीक्षा ऋषिकेश को कोविड- 19 महामारी के दौरान महामारी के प्रति जन समुदाय में जागरूकता और संवेदनशीलता पैदा करने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए “सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस” सम्मान से नवाजा गया। उन्हें डॉo वर्तिका सक्सेना, विभागाध्यक्ष सीएफएम, डॉo रविकांत, जनरल मेडिसिन ने पुरूस्कृत किया।

एम्स ऋषिकेश के आउट रीच सेल के नोडल अधिकारी डॉo संतोष कुमार ने बताया कि आज एक विशेष कार्यक्रम के तहत सम्मान समारोह आयोजित किया जिसमें कोविड 19 महामारी के दौरान एम्स द्वारा बनाई गई कोविड कम्यूनिटी टास्क फोर्स के सदस्यों को महामारी के समय किये गए योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

डॉo गुलशन कुमार ढींगरा को मिले सम्मान पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोo पी.पी. ध्यानी, कुलसचिव के आर भट्ट, ऋषिकेश परिसर के कला संकायाध्यक्ष प्रोo डी.सी. गोस्वामी, वाणिज्य संकायाध्यक्ष प्रोo आर.एम. पटेल ने हर्ष जताया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!