Breaking News :
>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने श्रीनगर गढ़वाल मेडिकल कॉलेज में खुलने वाले 30 बिस्तरों का ICU अस्पताल की वेविनार के माध्यम से की समीक्षा

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 मई 2021, शनिवार, देहरादून। प्रदेश के उच्च शिक्षा, सहकारिता, आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने आज शनिवार को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मेडिकल कॉलेज श्रीनगर गढ़वाल में खुलने वाले 30 बिस्तरों का ICU अस्पताल की वेविनार के माध्यम से समीक्षा की।

इस समीक्षा बैठक में चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के अधिकारी श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य व एचएलएल कंपनी के अधिकारी शामिल हुए।

मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने कंपनी को 20 दिन के भीतर 27 बिस्तर और तीन बिस्तर वाला वाला अस्पताल बनाने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि इसमें देरी न की जाये। उन्होंने कहा कि श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में पौड़ी गढ़वाल चमोली, रुद्रप्रयाग और टिहरी गढ़वाल के लोग कोविड-19 काल में अपना इलाज कराने बड़ी संख्या में आ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने प्रदेश सरकार से श्रीनगर मेडिकल कालेज में आईसीयू 30 बिस्तरों का अस्पताल खुलवाने के लिए 7 करोड़ रुपए मंजूर कराये थे।

इस काम को भारत सरकार के उपक्रम एचएलएल को दिया गया। कंपनी के श्री खेतवाल ने मंत्री डॉ० धन सिंह रावत को समीक्षा बैठक में बताया कि अस्पताल के लिए उपकरण खरीद लिए गए हैं, कोविड की वजह से रोड और लेबर की थोड़ी दिक्कत हो रही है।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने कहा कि 3 दिन बाद जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल के साथ श्रीनगर मेडिकल कॉलेज का दौरा करेंगे और आईसीयू 30 बिस्तरों अस्पताल बनने में आ रही अड़चनों को दूर करेंगे।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ० रावत ने कहा कि 27 बिस्तरों के आईसीयू जो कि कोविड-19 में है में किसी भी तरह का काम की शुरुआत नहीं हुई है उन्होंने बताया कि 3 बिस्तरों का आईसीयू जो की ओटी ब्लॉक में है इसमें डिस्मेंटलिंग का कार्य पिछले 10 दिन से चल रहा है टाइल्स फॉर सीलिंग पुरानी विद्युत लाइन, खिड़कियां, ईट, पुरानी ऑक्सीजन पाइप लाइन, पुरानी टॉयलेट हटाने का कुल 20% कार्य हुआ है।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने चिकित्सा शिक्षा निदेशालय उत्तराखंड सरकार के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह एच.एल.एल. कंपनी के हॉस्पिटल निर्माण कार्य की समयबद्ध मॉनिटरिंग करें। इस अस्पताल का तुरंत निर्माण करें, ताकि चार जिलों के लोगों को कोविड काल में सहूलियत मिल सकें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!