Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

‘दून विश्वविद्यालय छात्र परिषद’ ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद सभी अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि की अर्पित

आकाश ज्ञान वाटिका। देहरादून, 14 फरवरी, 2020 (शुक्रवार)। 14 फरवरी 2019 को, जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतीय सुरक्षा कर्मियों को ले जाने वाले सी०आर०पी०एफ० के वाहनों के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ, जिसमें 45 भारतीय सुरक्षा कर्मियों की जान गयी थी।
पुलवामा आत्मघाती हमले के एक साल पूरे होने पर, हमले में शहीद सभी अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। विगत वर्ष में पुलवामा, कश्मीर में घटी दुःखद घटना की निन्दा करते हुए, दून विश्वविद्यालय छात्र परिषद ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए, सेना के लिए समर्थन का प्रदर्शन किया। समर्थन के दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय कैंपस में मार्च किया।


पूर्व छात्र परिषद् अध्यक्ष अभिषेक थलवाल ने छात्रों में सेना का समर्थन करने का संदेश दिया। विश्ववद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ० एच.सी. पुरोहित ने भी छात्रों का उत्साह बढ़ाया। विश्वविद्यालय में चल रहे अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट में भी अध्यक्ष सुमित रांगड़ के नेतृत्व में छात्रों ने काली पट्टी बाँध कर देश के शहीदों को श्रधांजलि अर्पित की।
छात्र परिषद् ने”भारत के वीर”, पोर्टल पर शहीद सैनिकों के लिए आर्थिक समर्थन की भी माँग की। छात्रों ने भारत माता की जय के घोष के साथ वीर जवानों के बलिदान को कभी भूलने की सौगंध ली।

[box type=”shadow” ]

जय हिन्द। जय जवान।

देश के वीर अमर शहीदों को शत शत नमन।[/box]

इस दौरान छात्र परिषद् अध्य्क्ष सुमित रांगड़, सहसचिव विनय जोशी, पूर्व अध्य्क्ष अभिषेक थलवाल, सत्येंद्र सिंह चौहान, अमित जोशी, मीडिया प्रभारी अक्षित बडोनी एवं अमित चौहान, विश्वविद्यालय व स्कूलों के छात्र प्रतिनिधि प्रणव सेमवाल, शिवम पाण्डेय एवं अन्य अनेक छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *