Breaking News :
>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
उत्तराखण्ड

दून की कलाकार श्रेया को मिला इनक्रेडिबल आर्ट अवार्ड, यूट्यूब से हासिल की महारथ

देहरादून। दून की युवा कलाकार श्रेया ग्रोवर को दिल्ली में हुई आर्ट प्रदर्शनी में इनक्रेडिबल आर्ट अवार्ड से नवाजा गया है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रदर्शनी में देशभर के करीब 250 प्रतिभागियों में से तीन विजेताओं को यह खिताब दिया गया।

दिल्ली में 21 जनवरी को एवेंजर नेशनल आर्ट एक्जीबिशन की ओर से आयोजित प्रदर्शनी में श्रेया को उनकी थ्रीडी आर्ट में बनाई सुंदर तस्वीरों के लिए यह पुरस्कार दिया गया। इससे पहले इसी माह नौ जनवरी को उन्होंने मध्यप्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में भी राजा रवि वर्मा अवार्ड जीता था।

आनंद विहार, बल्लपुर चौक निवासी श्रेया बताती हैं कि उन्हें इस कला की प्रेरणा मां पूनम ग्रोवर को पेंटिग करते देखकर मिली। पिछले चार सालों से इस पेंटिंग में अपना हुनर दिखा रही हैं। श्रेया उत्तरांचल यूनिवर्सिटी से बीकॉम ऑनर्स कर रही हैं। उनके पिता परवेश ग्रोवर प्रॉपर्टी डीलर हैं।

श्रेया ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर पीओपी, एरलिक, ऑयल कलर्स से कलाकृतियां बनाने में महारत हासिल की है। वह ज्यादातर बुद्ध की तस्वीरें बनाती हैं। इसी के साथ युवा कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी वह आर्ट प्रदर्शनी आयोजित करती हैं।

अब तक वह कोरिया, लंदन, पेरिस में अपनी प्रदर्शनी आयोजित कर चुकी हैं। श्रेया ऐसे जरूरतमंदों को भी निश्शुल्क पेंटिंग का प्रशिक्षण देना चाहती हैं, जिन्हें कला से प्रेम है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!