Breaking News :
>>धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम : महाराज>>कैसी होगी खेल नीति, जनता देगी राय : रेखा आर्या>>संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा>>मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा की>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.80 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर>>देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर- धामी>>जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाडी स्क्वाड में शामिल>>समाधान दिवस में डीएम का सख्त एक्शन, आंचल डेयरी प्रबंधक का रोका वेतन>>उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से- रेखा आर्या>>देहरादून की तस्वीर बदलने वाली महायोजना पर जनता की मुहर>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह
स्वास्थ

क्या बिना मोबाइल के आप भी नहीं खाते खाना…संभल जाइए, वरना जकड़ सकती हैं ये गंभीर बीमारियाँ

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 सितम्बर 2023, सोमवार, देहरादून। आज फोन ने इस कदर हमारी जिंदगी में दखल देना शुरू कर दिया है कि खाते-पीते, उठते-बैठते हर समय हमारा ध्यान फोन की तरफ ही रहता है। सुबह का ब्रेकफास्ट हो या दोपहर का लंच या फिर रात का डिनर कई लोगों की आदत होती है कि वे इस समय भी फोन चलाते रहते हैं। इसकी वजह से वे घंटों-घंटों तक खाना ही खाते रहते हैं। अगर आप भी ऐसा ही कर रहे हैं तो संभल जाइए, क्योंकि ये सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा खतरनाक है। ऐसा करना खुद बीमारियों को बुलाने जैसा है। बच्चों में भी ये आदत देखने को मिलती है। पैरेंट्स उनकी जिद के आगे झुक तो जाते हैं लेकिन वे शायद नहीं जानते कि ऐसा करना उनके बच्चे के लिए कतई सही नहीं है। खाना खाते समय स्मार्टफोन के इस्तेमाल से तीन बीमारियों का खतरा ज्यादा रहता है। आइए जानते हैं…

खाना खाते समय फोन चलाने से इन बीमारियों का खतरा

पाचनतंत्र बिगड़ना
खाना खाते समय सारा ध्यान फोन चलाने में ही लगा रहता है। ऐसे में फोकस खाने पर कम और मोबाइल पर ज्यादा होता है। इसकी वजह से खाना ठीक से नहीं चबाते हैं और सीधे निगल जाते हैं। इसकी वजह से खाना पच नहीं पाता है और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इस वजह से पेट में दर्द और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

डायबिटीज
ऐसे लोग जो खाना खाते समय मोबाइल फोन या टीवी देखते हैं, उन्हें डायबिटीज का खतरा हो सकता है। दरअसल, खाना खाने के दौरान फोन चलाने से खाना सही तरह से प्रॉसेस नहीं हो पाता है। इस वजह से वजन बढऩे लगता है। ऐसे में मेटाबॉलिज्म स्लो होने से डायबिटीज का खतरा कई गुना तक ज्यादा बढ़ जाता है।

मोटापा
जब खाना खाते समय आप फोन चलाते हैं तब आपका पूरा ध्यान फोन पर ही लगा रहता है। इसकी वजह से आप अपनी भूख से ज्यादा खाना खा लेते हैं। ऐसे में ओवरइटिंग से मोटापे की समस्या बढ़ सकती है। मोटापा बढऩे से कई बीमारियां शरीर को घेर सकती हैं। इसलिए खाना खाते समय भूलकर भी फोन न इस्तेमाल करें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!