Breaking News :
>>एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन>>मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 22 प्रस्तावों पर बनी सहमति>>त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन>>शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी>>ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील>>गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल>>पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश>>आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार>>देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश>>गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी>>नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत>>हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील>>श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण>>सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज>>जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण>>ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
स्वास्थ

कहीं आप भी इस तरीके से तो नहीं खाते हैं सेब ? सेहत के लिए है नुकसानदायक

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 18 फ़रवरी 2024, देहरादून। सेब वैसे तो हर मौसम में मिल जाती है लेकिन सर्दियों में बेहद अच्छे-अच्छे सेब दिखाई देते हैं. सेब ढेर सारी पोषक तत्वों से भरपूर होता है. जिसमें ड्राइट्री फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, विटामिन सी, बी 6, विटामिन ई, विटामिन के, प्रोटीन, कार्ब्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सेब भी काफी ज्यादा एसिडिक होता है. इसमें पीएच लेवल 3 और 3.5 तक हो सकता है। वैसे तो यह नींबू के मुकाबले कम एसिडिक होता है. लेकिन इसके बावजूद सेब को आप सब तरह डाइट के साथ नहीं खा सकते हैं।  डाइटिशियन की मानें तो आप सेब खाते समय अक्सर कुछ खास गलतियां कर बैठते हैं जो आपको नहीं करनी चाहिए. सेब खाते समय इन बातों का खास ध्यान रखें।

सेब खाने का सही वक्त क्या होता है?
जिन लोगों को गैस और अपच यानि पेट संबंधी परेशानी है तो उन्हें खाली पेट सेब खाने से बचना चाहिए. खाना खाने के 2 घंटे ही सेब खाना चहिए।

डेयरी प्रोडक्ट के साथ सेब बिल्कुल न खाएं
कुछ लोग डेयरी प्रोडक्ट के साथ सेब खा लेते हैं. जैसे दूध, दही, चीज, बटर के साथ सेब खा लेते हैं. लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए. क्योंकि सेब में साइट्रिक एसिड होता है जो दूध वाली चीजों के साथ मिलकर रिएक्शन कर सकता है. जिसके कारण इसे पचने में दिक्कत हो सकती है. बाजारों में मिलने वाले एप्पल शेक इसलिए नहीं पीना चाहिए क्योंकि वो दूध में मिलाकर बनाए जाते हैं. जिसका असर आंत पर भी होता है. दूध के साथ सेब खाने से इसका असर स्किन संबंधी परेशानी भी बढ़ा सकती है. स्किन संबंधी डिसऑर्डर, सोरायसिस, एक्जिमा आदि।

काटने के बाद सेब को ज्यादा देर न रखें
आपने अक्सर देखा होगा कि सेब, केला, आलू, नाशपाती में पॉलीफेनॉल ऑक्सीडेज एंजाइम होते हैं. जो काटने के बाद उसके एंजाइम हवा के संपर्क में आते हैं तो आयरन से भरपूर फिनोल के साथ रिएक्ट करता है. इसके कारण काटने के बाद वह पीला और काला हो जाता है।

सेब खाते समय किन बातों पर दें ध्यान
खाते वक्त सेब को छीलकर खाना चाहिए. क्योंकि उसमें मौजूद जो वैक्स या कैमिकल्स होते हैं उनसे आप बच सकते हैं।
अगर आप अपने बच्चे को लंच बॉक्स में सेब दे रहे हैं तो उसमें एक चुटकी नमक मिला लें. और फिर गर्म पानी में भिगो दें. ऐसा करने से सेब पीला या ब्राउन कलर का नहीं होगा. सााथ ही उसका पीएच लेवल भी अच्छा रहेगा. सेब को खाने से पहले अच्छी तरह से वॉश करें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!