Breaking News :
>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा में बड़ी राहत, गढ़वाल राइफल्स और सीआईएमएस ग्रुप के बीच MOU>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

संसद का अधिक समय बर्बाद न करें, उन्हें महंगाई, किसानों और पेगासस का मुद्दा सदन में उठाने दें : राहुल गांधी

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 जुलाई 2021, गुरूवार, नई दिल्ली।  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को सरकार से संसद का अधिक समय बर्बाद नहीं करने और विपक्ष को महंगाई, किसानों और पेगासस के मुद्दों को सदन में उठाने देने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत के लोकतंत्र की नींव ये है कि सांसद लोगों की आवाज बनें और राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा करें लेकिन केंद्र सरकार ऐसा नहीं होने दे रही है।

विपक्षी दल पेगासस जासूसी मुद्दे पर चर्चा और संसद में नए कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर संसद में हर रोज हंगामा हो रहा है। संसद की कार्यवाही भी बाधित हो रही है।

राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा- हमारे लोकतंत्र की नींव यह है कि सांसद जनता की आवाज बनें और राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा करें। मोदी सरकार विपक्ष को यह काम करने नहीं दे रही है। संसद का अधिक समय बर्बाद न करें, उन्हें महंगाई, किसानों और पेगासस के बारे में बात करने दें।

पेगासस और कुछ अन्य मुद्दों को लेकर पिछले कई दिनों से संसद के दोनों सदनों में गतिरोध बना हुआ है।119 जुलाई से मानसून सत्र शुरू हुआ था लेकिन अब तक दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित रही है। विपक्षी दलों का कहना है कि पेगासस जासूसी मुद्दे पर चर्चा कराने के लिए सरकार के तैयार होने के बाद ही संसद में गतिरोध खत्म होगा।

दोंनो सदनों में आज भी विपक्षी दलों द्वारा हंगामे के आसार हैं। राज्यसभा में आज भी विपक्ष कथित जासूसी कांड और किसानों के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी रख सकता है। विपक्ष के इसी विरोध प्रदर्शन के चलते मानसून सत्र में शुरुआती 8 दिन हंगामे की भेंट चढ़ चुके हैं। हालांकि, पिछले 2 दिनों के दौरान केंद्र सरकार ने विपक्ष के हंगामे के बीच दो बिल जरूर पास करवाए हैं लेकिन सदन की कार्यवाही बार-बार स्थगित हो रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!