Breaking News :
>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग
देश

सुशांत मामले को महाराष्ट्र और बिहार का झगड़ा न बनाएं: उद्धव ठाकरे

सुशांत सिंह राजपूत आत्‍महत्‍या  (Sushant Singh Rajput Case)  मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे  (Uddhav Thackeray) ने सख्‍त रुख अपनाते हुए कहा कि इस मामले पर राजनीति न करें। मुंबई पुलिस अक्षम नहीं है। यदि किसी के पास कोई सबूत है तो वे इसे हमारे पास ला सकते हैं और हम दोषियों से पूछताछ कर उन्‍हें सजा देंगे। कृपया इस मामले को महाराष्ट्र और बिहार के बीच विवाद पैदा करने के बहाने के रूप में उपयोग न करें।

 गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत आत्‍महत्‍या मामले में शुक्रवार को बिहार सरकार और परिजनों के बाद महाराष्ट्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट भी दायर की है, जिससे रिया चक्रवर्ती मामले में महाराष्ट्र सरकार का पक्ष सुने बिना किसी तर‍ह का कोई फैसला न हो। यह जानकारी महाराष्ट्र सरकार की स्टैंडिंग काउंसिल के सचिव के सचिन पाटिल ने दी है। सुशांत मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लांड्रिंग का केस दर्ज किया है। बिहार पुलिस की एफआइआर के आधार पर मनी लांड्रिंग केस में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को भी आरोपित बनाया गया है। ईडी जल्द ही इस मामले में रिया चक्रवर्ती को पूछताछ करेगी। ईडी के वरिष्ठ अधिकारी इस मामले की पूरी जांच की निगरानी करेंगे।

इस मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने अपनी बेगुनाही का दावा करते हुए कहा है कि उन्‍हें फंसाया जा रहा है। रिया ने कहा कि वह अभिनेता के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी। सुशांत कुछ समय से अवसाद से पीड़ित थे। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले की बिहार में निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती इसलिए प्राथमिकी को मुंबई स्थानांतरित करने की मांग की है।

बता दें कि बिहार पुलिस ने पटना में सुशांत के पिता के के सिंह द्वारा रिया के खिलाफ आत्महत्या सहित कई धाराओं के तहत एफआइआर दर्ज करवाये जाने के बाद जांच शुरु की है। बिहार सरकार और सुशांत के परिवार ने वीरवार को सर्वोच्‍च न्‍यायालय  के समक्ष कैवियट दायर कर रिया की याचिका को चुनौती दी है। गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का शव मुंबई के उपनगर बांद्रा में गत 14 जून को उनके अपार्टमेंट में छत से लटका मिला था। इसके बाद से ही मुंबई पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रख कर इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!