Breaking News :
>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त>>विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम : डाॅ. धन सिंह रावत>>समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश>>जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री>>​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल>>जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी>>मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश>>2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री>>दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत>>‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रूपए
देश

लंबे लॉकडाउन के पश्चात् भारत में आज से घरेलू विमानों की उड़ानों की शुरुआत हुई

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 मई 2020, सोमवार। राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport) से सोमवार को घरेलू उड़ानों की शुरुआत हुई। आज सुबह 4.45 बजे यहां से महाराष्ट्र के पुणे के लिए पहली उड़ान रवाना हुई। सोमवार सुबह 7.45 बजे गुजरात के अहमदाबाद में पहली घरेलू उड़ान लैंड करेगी। पूरी सतर्कता व एहतियात के साथ लंबे लॉकडाउन के बाद सोमवार को घरेलू विमानों की शुरुआत हुई। दिल्ली-भुवनेश्वर विस्तारा फ्लाइट में सवार यात्रियों ने अपनी सुरक्षा के लिए  फेस शील्ड का इस्तेमाल किया। फ्लाइट में सवार BJD सांसद अनुभव मोहंती ने कहा, ‘बजट सत्र के समय से ही मैं दिल्ली में था। अब मैं अपने राज्य ओडिशा लौट रहा हूं।’

केंद्रीय उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रविवार को ऐलान किया था कि 25 मई से देश भर में घरेलू विमानों की शुरुआत हो जाएगी। नॉवेल कोरोना वायरस के कारण भारत में 25 मार्च से लॉकडाउन जारी है। इसके तहत तमाम घरेलू विमानों को भी रोक दिया गया था।

इस ऐलान के बाद एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (Airports Authority of India) ने गुरुवार को सभी एयरपोर्ट के लिए एसओपी (SOP) जारी कर दिया। SOPs के अनुसार, एयरपोर्ट को हर तरह की तैयारी के लिए पहले ही आगाह कर दिया गया। इसमें कहा गया कि यात्रियों के लिए बैठने की व्यवस्था इस तरह सुनिश्चित कराई जाए ताकि शारीरिक दूरी का पालन हो सके। इसके लिए यात्रियों के बीच एक कुर्सी रखी गई जिसपर उचित तरीके से मार्कर/टेप आदि लगाया गया।

राज्यों की ओर से उड़ानों के जरिए आने वाले यात्रियों के लिए जारी अलग-अलग आचार संहिता (SOP)      मुसीबत खड़ी कर रही है। अधिकतर राज्यों में क्वारंटाइन किया जाना ही मसला बना है। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ ने घरेलू फ्लाइटों के शुरू होने पर अपनी आपत्तियां जतानी शुरू कर दी है। हालांकि केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने पहले कहा था कि बगैर लक्षणों वाले यात्रियों के आरोग्य सेतु एप की जांच करने के बाद जाने की अनुमति दे दी जानी चाहिए।

इसके साथ ही तमाम यात्रियों को उनके फोन पर अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु एप रखने को कहा गया है। इसके अलावा चेक-इन काउंटर्स पर भी ऐसी व्यवस्था की गई कि वहां भीड़ न जमा हो सके। एयरपोर्ट स्टाफ को पर्सनल प्रोटेक्शन किट (PPE), फेस मास्क, सैनिटाइजर आदि की सुविधाएं मुहैया कराई गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!