Breaking News :
>>‘श्रेक 5’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 30 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>गौरीकुंड में नदी किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव>>एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश, अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नहीं मिलेगी कोई राहत>>किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त को लेकर तैयारियां तेज, हरिद्वार में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम>>एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश, अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नहीं मिलेगी कोई राहत>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सपेरा बस्ती में गुलदार ने मचाया हड़कम

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 जून 2021, शुक्रवार, देहरादून। यह वन्य जीवों के क्षेत्र में मानव द्वारा किये जा रहे अतिक्रमण का ही नतीजा है कि आज हाथी, तेंदुआ आदि अन्य वन्य प्राणी आवादी वाले क्षेत्रों में घुस रहे डोईवाला हैं। अनियोजित विकास की इस अंधी दौड़ में जंगल नष्ट किये जा रहे हैं और जिसका असर पर्यावरण पर पड़ने के साथ ही साथ, वन्य जीवों की सुरक्षा पर भी पड़ रहा है। आज जानवर भोजन की तलाश में आवादी वाले क्षेत्रों में आ रहे हैं। पालतू जानवरों, यहाँ तक कि स्थानीय लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं।

उत्तराखण्ड के पहाड़ी क्षेत्रों के तो यह खबर आये दिन सुनने को मिलती रहती है लेकिन अब घनी आवादी के बीच, शहरों के नजदीक जंगली जानवरों का आया एक गंभीर विषय है जिससे स्थानीय लोगों में भय बना रहता है।

भनियावाला-डोईवाला क्षेत्र में सपेरा बस्ती में अचानक गुलदार के दिखायी देने से स्थानीय लोगों एवं आने-जाने वालों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुँच गए। मौके पर पहुँचे नगर पालिका सभासद ईश्वर सिंह रौथाण के ऊपर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। सभासद को सीएससी डोईवाला ले जाया गया जहाँ उनका उपचार चल रहा है।

जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची। गुलदार को पकड़ने एवं बचाव का का प्रयास किया जा रहा है। गुलदार को देख लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। गुलदार बचाव में इधर-उधर भागने लगा। इसी बीच गुलदार ने अचानक वार्ड संख्या-10 के सभासद ईश्वर रौथाण पर हमला कर दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!