Breaking News :
>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा>>‘जन नायकन’ की OTT रिलीज डेट तय, 21 अगस्त से ZEE5 पर होगी स्ट्रीम>>सोमेश्वर के धौलाघाट में श्रम विभाग का विशाल किट वितरण कार्यक्रम आयोजित>>पीपलकोटी टनल हादसा: लापता दोनों श्रमिकों के शव बरामद, मृतकों की संख्या हुई 10>>कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार>>सीओ नीरज-निहारिका सेमवाल की मुसीबतें बढ़ी>>अजमेरी बाजार में कई दुकानों लगी भीषण आग, करीब 20 मिनट बाद पहुंची दमकल टीम>>SDRF ने बीन नदी में फंसे दो यात्रियों और जंगल में फंसे छह छात्रों को सकुशल निकाला>>मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम की अहम बैठक>>सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी>>नाग पंचमी पर भक्ति के रंग में रंगी नेहरू काॅलोनी, श्री सनातन धर्म मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा>>आईएसबीटी की व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त, सुरक्षा और सुविधाओं पर फोकस – : बंशीधर तिवारी>>अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश>>जनता मिलन बना समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई से लोगों को मिल रही राहत>>मुख्यमंत्री धामी ने एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का किया शुभारंभ>>सुराज और जन-जन का विकास ही हमारी राजनीति का आधार- रेखा आर्या
उत्तराखण्डदेहरादूनस्वास्थ

मैक्स अस्पताल देहरादून के डॉक्टर्स ने एडवांस्ड प्रिसीजन कैंसर ट्रीटमेंट क बारे में किया जागरूक

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 29 अगस्त 2025, देहरादून। मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, देहरादून ने कैंसर के इलाज में प्रिसीजन कैंसर ट्रीटमेंट को लेकर लोगों को जागरुक किया। यह एक एडवांस्ड तकनीक है जो सीधे कैंसर कोशिकाओं को पहचान कर उन पर ही असर करती है और आसपास की स्वस्थ कोशिकाओं को सुरक्षित रखती है।यह तकनीक पारंपरिक कीमोथेरेपी और रेडिएशन से एकदम अलग है, क्योंकि इसमें इलाज केवल उन जीन और प्रोटीन को निशाना बनाता है जो कैंसर के विकास के लिए ज़िम्मेदार होते हैं।

पारंपरिक कैंसर उपचार के दौरान मरीजों को थकान, उल्टी, बाल झड़ना और कई अन्य गंभीर दुष्प्रभावों का सामना करना पड़ता है लेकिन प्रिसीजन थेरेपी की खासियत यह है कि यह उपचार कम साइड इफेक्ट्स, अधिक सटीकता और बेहतर रिकवरी सुनिश्चित करता है। इस तकनीक की मदद से डॉक्टर हर मरीज की बीमारी की स्थिति और जेनेटिक प्रोफाइल के आधार पर व्यक्तिगत उपचार की योजना बना सकते हैं।

डॉ. अमित बडोला, कंसल्टेंट, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, देहरादून ने बताया, “आज कैंसर का इलाज केवल दवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि हम मरीज के शरीर में मौजूद जेनेटिक बदलावों और कैंसर कोशिकाओं के व्यवहार को समझकर उपचार कर सकते हैं। प्रिसीजन थेरेपी ब्रेस्ट कैंसर, फेफड़ों के कैंसर, कोलन कैंसर और कई रक्त कैंसर के मामलों में अत्यधिक सफल साबित हो रही है। इसका सबसे बड़ा लाभ यह है कि मरीज इलाज के दौरान भी अपनी जीवनशैली अपेक्षाकृत सामान्य रख सकते हैं।”

डॉ. बडोला, ने बताया, “कैंसर उपचार में प्रिसीजन थेरेपी एक बड़ी क्रांति है। इससे हम मरीज के जेनेटिक प्रोफाइल के आधार पर दवा चुन सकते हैं। यह इलाज न केवल जीवन की गुणवत्ता बेहतर करता है बल्कि बीमारी को लंबे समय तक नियंत्रित रखने में भी मदद करता है।”

मैक्स अस्पताल देहरादून का ऑन्कोलॉजी विभाग आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाओं, इम्यूनोथेरेपी, रोबोटिक सर्जरी और टारगेटेड दवाओं की मदद से उत्तराखंड और आसपास के मरीजों को विश्वस्तरीय कैंसर उपचार उपलब्ध करा रहा है। अब प्रदेश के कैंसर मरीजों को इलाज के लिए बड़े शहरों या विदेश जाने की ज़रूरत नहीं है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!