Breaking News :
>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका
देश

डॉक्टर ने बताया-‘लता मंगेशकर को देखभाल की जरूरत, उनकी हालत पहले जैसी है’

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जनवरी 2022, रविवार, मुम्बई। दिग्गज गायिका लता मंगेशकर का 11 जनवरी को कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका डॉक्टरों की देख-रेख में इलाज चल रहा है। अब रविवार को डॉक्टरों ने उनके हेल्थ अपडेट देते हुए कहा कि मेगास्टार अभी कुछ दिन और आईसीयू में डॉक्टरों की देख-रेख में रहेंगी।

एएनआई के अनुसार डॉक्टर प्रतीत समदानी ने कहा कि, ‘मेगास्टार सिंगर लता मंगेशकर को देखभाली की जरूरत है, इसलिए वो कुछ और दिनों तक आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगी। उनकी हालत पहले जैसी है औऱ किसी को भी उनसे मिलने की इजाजत नहीं है।’

साथ ही डॉक्टर ने कहा कि, ’92 वर्षीय भारत रत्न गायिका कोरोना के साथ-साथ निमोनिया से भी पीड़ित हैं। उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना की जरूरत है।’

लता मंगेशकर का बॉलीवुड करियर

बता दें कि दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को मध्यप्रदेश के इंदौर में हुआ था। भारत रत्न सम्मानित लता दीदी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत साल 1942 में की थी। लेकिन उन्होंने पहचान फिल्म ‘महल’ के गाने ‘आएगा आने वाला’ से मिली थी। वहीं लता दीदी 20 भाषाओं में अब तक 30 हजार से ज्यादा गानों को अपनी आवाज दे चुकी हैं

बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी हो चुके हैं कोरोना पॉजिटिव

आपको बता दें कि हाल ही बॉलीवुड के कई सेलेब्स को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। जिसमें जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, ईशा गुप्ता, दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर, सुजैन खान, कॉमेडियन वीर दास गुप्ता, विशाल ददलानी, मधुर भंडारकर, मिथिला पालकर, महेश बाबू, स्वरा भास्कर और लक्ष्मी मांचू का भी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। वहीं इनसे पहले निर्माता एकता कपूर, जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रुंचल, करीना कपूर खान, अमृता अरोड़ा, महीप कपूर, सीमा खान, अर्जुन कपूर, रिया कपूर, करण बुलानी, अंशुला कपूर, नोरा फतेही समेत सेलेब्स कोरोना संक्रमित पाया गया था। जिसके बाद उन्होंने खुद को डॉक्टर के दिशा निर्देश अनुसार खुद को आइसोलेट कर लिया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!