Breaking News :
>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

डॉ० सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय को अस्थायी रूप से कोरोना स्पेशलिस्ट चिकित्सालय बनाया जायेगा

आकाश ज्ञान वाटिका। हल्द्वानी, 4 अप्रैल, 2020 (सूचना)। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत डॉ० सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय को अस्थायी रूप से तत्काल कोरोना स्पेशलिस्ट चिकित्सालय के रूप मे विकसित किया जाना है। उन्होंने सुशीला तिवारी चिकित्सालय को कोरोना वायरस स्पेशलिस्ट चिकित्सालय विकसित किये जाने हेतु आवश्यक उपकरणों, एव चिकित्सकीय स्टाफ व अन्य संसाधनों की व्यवस्थित उपलब्धता तथा प्रबंधन हेतु प्राचार्य डॉ० सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय, मुख्य चिकित्साधिकारी व मुख्य चिकित्साधीक्षक बेस की समिति गठित की।
जिलाधिकारी श्री बंसल ने गठित समिति से शीघ्र-अतिशीघ्र सुशीला तिवारी चिकित्सालय को कोरोना स्पेशलिस्ट चिकित्सालय संचालित करने हेतु चिकित्सालय मे कक्षों, वार्डस, आईसीयू के चिहिन्करण के साथ ही संक्रमित व्यक्तियों को भर्ती किये जाने हेतु आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता आदि की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये, साथ ही समिति को चिकित्सालय मे वैन्टीलेटर, ओटी तथा अन्य उपकरण तैयार करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कोरोना वायरस स्पेशलिस्ट चिकित्सालय स्थापित होने की स्थिति मे चिकित्सालय को चिकित्सकों, चिकित्सकीय स्टाॅफ, सहवर्ती स्टाफ की आवश्यकता पदवार संख्या की सूची भी देने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने कहा कि मात्र प्रसूति विभाग का संचालन सुशीला तिवारी चिकित्सालय मे किया जायेगा, इस हेतु भी सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित किये जांए। यदि उपकरण आदि की आवश्यकता हो तो अवगत करायें। उन्होंने कहा की बेस चिकित्सालय में बेस चिकित्सालय के अतिरिक्त डॉ० सुशीला तिवारी चिकित्सालय भी संचालित होगा। इस हेतु गठित समिति सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित करेंगे, इस हेतु कक्षों, संसाधनों आदि की चैकलिस्ट तैयार करें, साथ ही बेस चिकित्सालय व सुशीला तिवारी चिकित्सालय संयुक्त रूप से संचालित किये जाने हेतु चिकित्सकीय दृष्टिकोण से आवश्यक संसाधनों का परीक्षण करते हुए मय संचालन प्रक्रिया तथा कार्ययोजना दो दिन में ( 6 अप्रैल ) तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश गठित समिति को दिये।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!