Breaking News :
>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील>>जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

कोरोनेशन अस्पताल के सर्जन डॉ० आर. के. टम्टा ने युवती को दिया नया जीवन – दुर्लभ ट्यूमर का किया सफल ऑपरेशन

आकाश ज्ञान वाटिका। देहरादून, 19 जनवरी, 2020 (रविवार)। कोरोनेशन अस्पताल के विख्यात सर्जन डॉ० आर. के. टम्टा ने दुर्लभ ट्यूमर (Mature Cystic Teratoma) का सफल ऑपरेशन कर पौड़ी निवासी एक युवती को नया जीवन दिया।

देहरादून ज़िला अस्पताल (कोरोनेशन औऱ गाँधी शताब्दी) में एक दुर्लभ ट्यूमर का सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर डॉक्टरों की टीम ने मरीज़ को नया जीवन दिया। कोरोनेशन अस्पताल के सर्जन डॉ० आर. के. टम्टा की अगुवाई में डॉ० संजीव कटारिया एनेथेस्टिक, के साथ सिस्टर गीता, पूजा, रोज़ी मौजूद रही। ज़िला अस्पताल ने नवनिर्वाचित चिकित्सा अधीक्षक डॉ० बी. सी. रमोला ने पूरी टीम को बधाई और शुभकामनायें दी।

पौड़ी निवासी युवती 3 माह से थी परेशान

कोरोनेशन अस्पताल के सर्जन डॉ० आर. के. टम्टा ने बताया कि पौड़ी निवासी एक युवती पेट दर्द और लगातार पेट का आकार बढ़ने की शिकायत लेकर उनके पास ईलाज़ के लिए आई थी। युवती ने बताया कि पिछले 3 माह से वह इस समस्या से पीड़ित है। युवती की प्रारंभिक जांच के बाद उसका अल्ट्रासाउंड कराया गया। जिसके बाद ज्ञात हुआ कि युवती के पेट मे रसौली है। इसके बाद औऱ अधिक सटीक/विस्तृत जाँच के लिए युवती का सी.टी. स्कैन कराया गया।  सी.टी. स्कैन की जाँच में पता चला कि युवती को एक दुर्लभ प्रकार का ट्यूमर, ‘Mature Cystic Teratoma’ है।

जटिल ऑपरेशन में निकला साढ़े 3 किलो से भी अधिक का ट्यूमर

सर्जन डॉ० आर. के. टम्टा ने बताया कि मरीज़ की CT  स्कैन जाँच होने के बाद पता चला कि ट्यूमर काफी बड़ा हो चुका था। मरीज की अन्य जांचें कराने के पश्चात ऑपरेशन का निर्णय लिया गया। महिला मरीज़ का कोरोनेशन अस्पताल में सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। इस ऑपरेशन में लगभग साढ़े 3 किलो से अधिक का ट्यूमर मरीज़ के पेट से निकाला गया। जिसके बाद से मरीज़ बिल्कुल स्वस्थ है। जल्द मरीज़ को अस्पताल से छूटी दे दी जाएगी।

[box type=”shadow” ]

“यह ट्यूमर मरीज़ के बाएं अंडाशय से उत्पन्न हो रहा था। ट्यूमर मरीज़ के आस-पास के अंगों व आंतों से चिपका हुआ था। इसके साथ ही ट्यूमर वह किडनी के ऊपर दबाव डाल रहा था। ट्यूमर की हिस्टोपैथोलॉजी जाँच की गई व उसके अंदर बालों के गुच्छे, मांसपेशियां, हड्डी, कार्टिलेज, फेफड़े के हिस्से पाए गए। इस प्रकार के ट्यूमर उम्र के दूसरे तीसरे दशक में सामान्यतः होते हैं। यह महिलाओं में अंडाशय व  पुरुषों में वर्षण (Testes) से उत्पन्न होते हैं।”

शरीर के किसी भी हिस्से में असामान्य आकार में वृद्धि को नजरअंदाज न करें, ऐसा होने पर अपने चिकित्सक से तुरंत संपर्क करें।

                                                                                                              …… सर्जन डॉ० आर. के. टम्टा[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!