Breaking News :
>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
स्वास्थ

क्या पेट में अक्सर रहता है हल्का दर्द ? तो न करें नजरअंदाज

हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 12 सितम्बर 2025, देहरादून। पेट में समय-समय पर होने वाला हल्का दर्द अक्सर हमें सामान्य लगता है और हम इसे गैस, अपच या गलत खान-पान की वजह मानकर अनदेखा कर देते हैं। लेकिन अगर यह दर्द बार-बार हो या लंबे समय तक बना रहे, तो यह शरीर में किसी गंभीर बीमारी का शुरुआती संकेत भी हो सकता है। लगातार बने रहने वाला पेट दर्द सिर्फ एक साधारण समस्या नहीं है, बल्कि यह पाचन तंत्र, लिवर, किडनी या आंतों से जुड़ी कई स्वास्थ्य दिक्कतों की ओर इशारा कर सकता है। इसलिए इसे नजरअंदाज करने की बजाय समय पर कारण को समझना और इलाज करना बेहद जरूरी है।

इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS)

आईबीएस एक सामान्य लेकिन परेशान करने वाली समस्या है, जो बड़ी आंत को प्रभावित करती है। इसके लक्षणों में पेट में लगातार हल्का दर्द, गैस, पेट फूलना और कब्ज या दस्त जैसी परेशानी शामिल होती है। यह बीमारी लंबे समय तक बनी रहती है और तनाव या कुछ खास खाने की चीजों से बढ़ सकती है।

गैस्ट्राइटिस और अल्सर

पेट की अंदरूनी परत में सूजन को गैस्ट्राइटिस कहा जाता है, जिससे जलन और दर्द महसूस होता है। अगर इसका समय पर इलाज न किया जाए तो यह अल्सर का रूप ले सकती है। अल्सर होने पर खाली पेट या खाना खाने के बाद तेज दर्द महसूस होता है, खासकर पेट के ऊपरी हिस्से में।

पित्ताशय और लिवर संबंधी दिक्कतें

पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में लगातार बना रहने वाला दर्द पित्ताशय या लिवर की समस्या का संकेत हो सकता है। पित्ताशय की पथरी या फैटी लिवर की स्थिति में मतली, उल्टी और लगातार दर्द जैसे लक्षण सामने आते हैं। ऐसे मामलों में डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना जरूरी है।

कब लें डॉक्टर की सलाह?

अगर पेट का दर्द दो हफ्तों से ज्यादा समय तक बना रहे या इसके साथ उल्टी, बुखार, खून की उल्टी, भूख न लगना और वजन कम होना जैसे लक्षण हों, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं।

बचाव और सावधानियां

संतुलित और पौष्टिक आहार लें।

तैलीय और मसालेदार भोजन से बचें।

रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।

तनाव से दूर रहने की कोशिश करें।

नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!