Breaking News :
>>एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज>>एसजीआरआरयू के दीक्षारंभ का भव्य समापन, रेन डांस पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं>>ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप: भल्लेगांव बागवान के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बंद हुआ मार्ग>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा
स्वास्थ

बालों में तेल लगाना क्यों है जरुरी, जान लीजिए इसके फायदे 

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 16 जनवरी 2025, देहरादून। सर्दी के मौसम में यदि बालों का ध्यान सही से न रखा जाए तो बाल काफी परेशान करते हैं। इस मौसम में बालों का झड़ना, बालों में रूखापन और दोमुंहे बालों का होना जैसी समस्याएं सामने आती हैं। ऐसे में बड़े-बुजुर्ग लगातार बालों में तेल लगाने की सलाह देते हैं। बहुत से लोगों को ऐसा लगता है कि तेल लगाने से बाल काफी कमजोर हो जाते हैं, जबकि ऐसा नहीं हैं। यहां हम आपको बालों में तेल लगाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आप नियमित रूप से बालों में तेल लगाएं। इसकी वजह से आपको काफी फायदा मिलेगा।

बालों को मिलता है पोषण

यदि आप नियमित रूप से बालों में तेल लगाएंगे तो बालों की जड़ों को गहराई से पोषण मिलेगा। इसकी वजह से बाल काफी ज्यादा मजबूत बनते हैं। ऐसे में आप हफ्ते में दो से तीन बार बालों में तेल लगा सकते हैं।

हेयर फॉल में होगी गिरावट

सही तेल लगाने से जड़ों की मजबूती बढ़ती है, जिससे बालों का झड़ना कम होता है। विशेष रूप से नारियल तेल, बादाम तेल और आंवला तेल इस समस्या में फायदेमंद होते हैं। ऐसे में अपने हेयर टाइप से हिसाब से तेल का चयन करें, और इसका इस्तेमाल करें।

बालों की वृद्धि में मदद करता है

यदि आप बालों में नियमित रूप से तेल का इस्तेमाल करेंगे तो तेल बालों के रोम को सक्रिय करता है और रक्त प्रवाह को बेहतर करता है, जिससे बाल तेजी से बढ़ते हैं। इस्तेमाल के समय बस ध्यान रखें कि ये आपके हेयर टाइप का ही होना चाहिए।

डैंड्रफ कम करता है

अभी जब सर्दी का मौसम चल रहा है, तो इस मौसम में स्कैल्प का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। नीम, टी ट्री, और नारियल तेल जैसे एंटी-फंगल गुणों वाले तेल स्कैल्प को साफ रखते हैं और डैंड्रफ को कम करते हैं। तेल लगाने से बालों में प्राकृतिक नमी बनी रहती है, जो सूखापन और टूटने से बचाता है।

दोमुंहे बालों को रोकता है

तेल लगाने से बालों में नमी और पोषण बना रहता है, जिससे दोमुंहे बाल कम होते हैं। ऐसे में यदि आप दोमुंहे बालों से परेशान हैं, तो नियमित रूप से तेल मालिश करें। इससे आपके फायदा अवश्य मिल जाएगा।

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!