Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
स्वास्थ

क्या खुबानी खाने के फायदे जानते हैं आप? रोज इतने खाए तो दूर रहेंगी कई बीमारियां

खुबानी या एप्रीकॉट एक सुखा ड्राई फ्रूट्स होता है। इस ड्राईफूट्स के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं लेकिन इसके फायदे गजब के होते हैं। इसमें विटामिन ए, बी, सी और ई प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. इसके अलावा पोटेशियम, मैग्नीशियम, कॉपर, फॉस्फोरस जैसे खनिज लवण तथा फाइबर भी खुबानी में मौजूद होते हैं। ये सभी पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए बेहद लाभदायक होते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, सर्दियों में रोजाना पांच से छह खुबानी खाना काफी है. खुबानी की तासीर गर्म होता है. यह शरीर को अंदर से गर्म रखती है और सर्दी-जुकाम से बचाती है. सर्दियों में खुबानी खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और बीमारियों से लडऩे में मदद मिलती है। आइए जातने हैं यहां खुबानी के फायदे…

आइए जानते हैं खुबानी कब खाना चाहिए
खुबानी के इतने सारे फायदे हैं कि अगर इसे रोजाना अपनी डाइट में शामिल किया जाए तो आँखों की रोशनी से लेकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से भी बचा जा सकता है। रोजाना केवल 5-6 खुबानी खाना ही प्राप्त होती है. इसे खाली पेट या फिर नाश्ते के साथ लिया जा सकता है। दोनों समय इसे खाने के कई फायदे हैं।

ह्रदय रोगों के लिए फायदेमंद
खुबानी में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. खुबानी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे विटामिन सी, विटामिन ई, बीटा कैरोटीन, लाइकोपीन आदि फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम करते हैं जो हृदय रोगों का एक प्रमुख कारण हैं। इसके अलावा, खुबानी में उच्च मात्रा में फाइबर भी पाया जाता है। फाइबर एलडीएल यानि बुरे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है जो एथेरोस्क्लेरोसिस (धमनियों का संकरा होना) का एक प्रमुख कारक है।

डायबिटीज के लिए फायदेमंद
खुबानी मधुमेह या डायबिटीज जैसी बीमारियों से लडऩे में बहुत प्रभावी है. इसका कारण यह है कि खुबानी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है. इसलिए यह डायबिटीज मरीज़ों को अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखने में मदद करता है। रोजाना खाने से इसके कई फायदे मिलते हैं।

पाचन के लिए फायदेमंद
खुबानी में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है. इसमें में कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है जो भूख कम करता है और वजन कम करने में भी मदद करता है।

कैंसर में फायदेमंद
खुबानी में पाए जाने वाले फाइटोकेमिकल्स कैंसरोगेनेसिस को रोकने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, खुबानी में मौजूद विटामिन ए, सी और ई भी शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो फ्री रेडिकल्स से लडक़र कोशिकाओं की रक्षा करते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!