Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण>>कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पाबौ में प्रस्तावित मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास>>मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये>>वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ>>बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे>>‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन >>उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम>>त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा>>एमडीडीए की सख्ती : अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त>>विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक>>हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति>>त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश>>महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू>>मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा>>स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री>>विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति>>SIR अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनैतिक दलों की राय
स्वास्थ

सुबह-सुबह आती है मुँह से बदबू ? संभल जाइए, हो सकता है बीमारियों का संकेत

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 21 फ़रवरी 2024, देहरादून। सुबह उठने के बाद मुँह से बदबू आना आम होता है। ज्यादातर लोगों को ये समस्या होती है, इसका असर कई बार रिश्तों पर पड़ता है और कई बार इसकी वजह से शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ती है। बहुत से लोग मुँह की बदबू को अनेदखा कर ब्रश कर कुछ देर के लिए इस समस्या से खुद को बचा लेते हैं। हालांकि, बहुत कम लोग ही जानते हैं कि अगर मुँह की बदबू को बहुत लंबे समय तक इग्नोर किया जाए तो कई बीमारियां फैल सकती हैं।

सुबह मुंह से बदबू आने से बीमारियों का खतरा
नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह-सुबह मुँह की बदबू क्रॉनिक ओरल प्रॉब्लम की ओर इशारा करती हैं। इसे मॉर्निंग ब्रेथ, बैड ब्रेथ या मॉर्निंग माउथ स्टिक के नाम से भी जानते हैं, लेकिन मेडिकल टर्म में इसे हेलिटोसिस कहते हैं।

क्यों आती है मुंह से बदबू ?
रात को जब लंबी नींद के बाद सुबह उठते हैं तो मुँह से बदबू आना सामान्य होता है. लंबे समय तक मुँह सूखे रहने से बैक्टीरिया मुँह में फैलते हैं, जिससे सुबह बदबू आती है। रात में खाना खाने के बाद  ब्रश न करने वालों में सोते समय थूक जरूरत से कम बनता है, जिससे ड्राईनेस होने लगती है. ऐसा होने से मुंह सूखने लगता है और बैक्टीरिया को बढ़ावा मिलता है। तंबाकू जैसी चीजें खाने वालों को इसे तुरंत बंद कर देना चाहिए, क्योंकि मुँह से बदबू आने की एक वजह ये भी हो सकती है। इसके अलावा कब्ज, गैस और एसिडिटी की समस्या है तो उनके भी मुँह से बदबू आती है।

मुंह से बदबू भगाने के लिए क्या करें

1. मुँह की बदबू भगाने के लिए भरपूर पानी पियें. इससे बॉडी डिटॉक्स होगी, पेट की गड़बड़ी भी ठीक होगी।

2. मॉर्निंग की तरह रात में भी खाने के बाद टूथब्रश करने की आदत डालें।

3. सांसों की बदबू से बचने के लिए हेल्दी हैबिट्स बनायें।

4. तंबाकू, स्मोकिंग, गुटखा, शराब जैसी हानिकारक चीजों से दूर रहें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!