Breaking News :
>>एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश, अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नहीं मिलेगी कोई राहत>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
स्वास्थ

सुबह उठकर सबसे पहले चेक करते हैं अपना फोन ? सुधार लें ये आदत, वरना शरीर पर पड़ेंगे ये प्रभाव

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 जुलाई 2023, बुधवार, देहरादून। आज के दौर में फोन जैसे शरीर का एक जरूरी हिस्सा बन गया है। हर कोई हर जगह इसे अपने साथ लेकर जाने लगा है। यहां तक कि लोग वॉशरूम भी जाते हैं तो भी बिना फोन के नहीं जाते। खाते वक्त, सोते वक्त, नहाते वक्त, घूमते वक्त हर समय फोन लोगों की जरूरत बन गया है। यही वजह है कि अधिकतर लोग मेंटल हेल्थ को लेकर अक्सर परेशान रहते हैं। बहुत से लोग सुबह उठते ही सबसे पहला काम मोबाइल चलाने का करते हैं। कुछ तो ऐसे भी होते हैं जो सुबह उठकर बिस्तर पर ही घंटों तक मोबाइल चलाते हैं।

अगर आप भी यही काम करते हैं तो अब समय आ गया है कि अपनी इस आदत को सुधार लें, क्योंकि यह आपकी हेल्थ के लिए बिल्कुल सही नहीं है। आजकल लोग अपने फोन को या तो अपने बगल में या सिरहाने पर रखकर सोते हैं। इससे काफी नुकसान होता है। क्योंकि मोबाइल से रेडिएशन निकलती है, जो कैंसर सहित कई खतरनाक बीमारियों का कारण बनती है। आइए जानते हैं कि क्यों आपको सुबह उठकर सबसे पहले फोन चलाने की गलती नहीं करनी चाहिए।

सुबह उठकर तुरंत क्यों नहीं चलाना चाहिए फोन ?

बढ़ता है तनाव : बहुत से लोग 8-9 घंटे की नींद लेने के बाद भी सुबह तनाव महसूस करते हैं और सोचते हैं कि उनके साथ ऐसा क्यों हो रहा है। दरअसल इसके पीछे की वजह आपका फोन है। जब आप सुबह फोन खोलकर देखते हैं तो उसमें कई चीजें ऐसी होती हैं, जो आपको चिंता या तनाव में डाल देती हैं। इसकी वजह से नेगेटिविटी बढऩे लगती है, जिससे आपको स्ट्रेस फील होता है।

सिरदर्द : यह समस्या बहुत से लोगों में देखने को मिलती है। सुबह उठकर घंटों तक फोन चलाने से सिर में दर्द और भारीपन की दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

प्रोडक्टिविटी में आती है कमी : आपने कई बार यह महूसस किया होगा कि तरोताजा होने के बावजूद आपका काम में मन नहीं लगता। आप एक्टिव महसूस नहीं करते और तो और प्रोडक्टिविटी में भी कमी आने लगती है। यह कहीं न कहीं सुबह उठकर फोन चलाने की वजह से होता है। क्योंकि आधी एनर्जी आपकी उसमें चली जाती है।

मेंटल हेल्थ पर पड़ता है बुरा असर : सुबह उठकर जब आप फोन खोलते हैं तो कई बार आपको कुछ नेगेटिव और नफरती भरे मैसेज पढऩे को मिल जाते हैं, जिसकी वजह से आपका मूड अपसेट हो सकता है और मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!