Breaking News :
>>भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा>>सीएम धामी ने रूप चतुर्दशी (छोटी दीपावली) पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की ‘सीन’ का धमाका, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती>>‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
लाइफ स्टाइल

क्या आप भी चाहती हैं आपकी नेल पॉलिश को खूबसूरत और टिकाऊ बनाना, तो इन टिप्स का रखें ध्यान

लड़कियां और महिलाएं खूबसूरत दिखने के लिए मेकअप का इस्तेमाल करती हैं। ठीक उसी तरह से आज के समय में नाखूनों को भी खूबसूरत बनाकर रखने की परंपरा है। इसके लिए लड़कियां स्पेशली अलग-अलग नेल पॉलिश का इस्तेमाल करती हैं। बाजार में अब तमाम रंगों की नेल पैंट आती हैं, जो देखने में काफी खूबसूरत लगती हैं।

साधारण नेल पॉलिश लगाने के साथ-साथ नेल सैलून जाकर लड़कियां तो नेल आर्ट भी कराती हैं। लेकिन बहुत सी महिलाओं के साथ ये परेशानी है कि उनकी नेल पॉलिश एक-दो दिन में अपने आप ही छूटने लगती है। ऐसे में नेल पॉलिश लगाने और उसे लंबे समय तक टिकाए रखने के लिए सही तकनीक और देखभाल बहुत जरूरी है। अगर आप चाहती हैं कि आपकी नेल पॉलिश खूबसूरत और टिकाऊ बने, तो इन टिप्स को ध्यान में रखें।

सबसे पहले नाखूनों को करें तैयार

नेल पॉलिश से पहले नाखून साफ करें। नाखूनों पर किसी भी प्रकार का ऑयल, गंदगी या मॉइश्चर मौजूद हो तो नेल पॉलिश ठीक से नहीं टिकती। ऐसे में नेल पॉलिश लगाने से पहले नेल रिमूवर या ऐसिटोन से नाखूनों को अच्छी तरह साफ करें। इसके बाद एक सूखे कपड़े से नाखून पोंछ लें।

अब बारी है बेस कोट की

नेल पॉलिश लगाने से पहले हमेशा बेस कोट लगाएं। यह नेल पॉलिश को नाखूनों पर बेहतर तरीके से टिकने में मदद करता है और नाखूनों को पीलेपन से बचाता है। ये पारदर्शी नेल पॉलिश होती है, जिसे लगाना बेहद जरूरी होता है।

पतली परतों में नेल पॉलिश लगाएं

नेल पॉलिश हमेशा पतली परत में लगाएं। पहले एक हल्की परत लगाएं और इसे सूखने दें। फिर दूसरी परत लगाएं। मोटी परतें जल्दी चिपक जाती हैं, इसलिए पतली परतों में काम करें। यदि आपकी नेल पॉलिश गाढ़ी हो गई है तो इसे गुनगुने पानी के कटोरे में रखकर पहले पिघला लें, तब इस्तेमाल करें।

टॉप कोट का इस्तेमाल करें

नेल पॉलिश लगाने के बाद टॉप कोट लगाएं। यह नेल पॉलिश को सील कर देता है और उसे लंबे समय तक टिकने में मदद करता है। हर 2-3 दिन में टॉप कोट का रिफ्रेशर लगाएं, ताकि नेल पॉलिश की शाइन बनी रहे।

नाखूनों को पानी से बचाएं

गर्म या ठंडा पानी से नाखूनों का संपर्क नेल पॉलिश को जल्दी खराब कर सकता है। इसलिए कोशिश करें कि बर्तन धोते समय या घर के काम करते समय दस्ताने पहनें, ताकि नाखूनों पर पानी और डिटर्जेंट का प्रभाव न पड़े।

सही नेल पॉलिश चुनें

नेल पॉलिश के इस्तेमाल से समय ध्यान रखें कि इसकी क्वालिटी सही होनी चाहिए। अच्छी गुणवत्ता की नेल पॉलिश ज्यादा समय तक टिकी रहती है। ऐसे में सस्ते और जल्दी चिपकने वाले उत्पादों से बचें।

(साभार )

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *