Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्ड

दस दिन नहीं चला दून की सड़क पर बीस लाख का ट्रीटमेंट

देहरादून: आइएसबीटी फ्लाईओवर से लगी राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़क पर एडीबी की सीवर लाइन लाइलाज हो गई है। गड्ढों में तब्दील हुई सड़क को ठीक करने पर 20 लाख रुपये खर्च किए गए। मगर, यह काम दस दिन भी नहीं टिका। अब सीवर का पानी सड़क पर बह रहा है। इससे सड़क भी खराब होने लगी है।

अफसरों की लापरवाही का नमूना आइएसबीटी के पास देखने को मिल रहा है। यहां एडीबी, एनएच और जल संस्थान की लापरवाही से सड़क सीवर के पानी से भरी पड़ी है।

पूर्व में यह प्रकरण आला अधिकारियों तक पहुंचा तो जिलाधिकारी एसए मुरूगेशन ने हस्तक्षेप करते हुए एडीबी को सीवर लाइन और एनएच को सड़क ठीक करने के आदेश दिए। इसके लिए पूरे 14 दिन तक हाईवे पर आवाजाही बंद रखी गई। एडीबी ने पंप लगाकर सीवर लाइन का पानी नाले के मार्फत निकाला।

इसके बाद टैंक की मरम्मत कर ढक्कन लगा दिया गया। जबकि एनएच ने भी करीब 30 मीटर सड़क पर सीसी वर्क किया। सीसी वर्क ऐसा किया कि सड़क और नाली आड़ी-तिरछी हो गई है। इससे वाहन दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। वहीं टैंक से सीवर का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है। पानी के साथ ढक्कन भी हिचकोले खाते दिख रहा है।

एनएच के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार मिश्रा के अनुसार सीवर से खराब हुई सड़क पर सीसी वर्क किया गया है। इस पर 20 लाख रुपये खर्च किए गए थे। जल्दीबाजी में यह कार्य हुआ है। इसे ठीक करा दिया जाएगा।

समन्वय के दिए निर्देश

जिलाधिकारी एसए मुरूगेशन के अनुसार दोनों विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए थे। इसके लिए दो सप्ताह सड़क बंद रखी गई। इस मामले में दोनों विभागों से रिपोर्ट मांगी जाएगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
आइएसबीटी के अंदर-बाहर गड्ढों से यात्रियों का स्वागत

शहर की छवि को दर्शाने वाला आइएसबीटी इन दिनों गड्ढों से अटा पड़ा है। आइएसबीटी के अंदर से बाहर आने-जाने वाली सड़कों पर 100 से ज्यादा गड्ढे यात्रियों का स्वागत कर रहे हैं। इन गड्ढों में बारिश का पानी भरा हुआ है। जबकि कीचड़ के कारण पैदल चलना मुहाल हो गया है। इसके बाद भी जिम्मेदार मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
राजधानी की सड़कों पर गड्ढे तो आम हो गए हैं। मगर, यहां अंतरराज्यीय बस अड्डा भी गड््ढों से अछूता नहीं है। सहारनपुर और हरिद्वार रोड की गड््ढों वाली सड़क से सफर कर जब यात्री आइएसबीटी पहुंचते हैं तो यहां भी गड्ढे ही नजर आते हैं। स्थिति यह है कि आइएसबीटी में प्रवेश करने वाली सड़क पर 70 से ज्यादा गड्ढे हैं।

इनमें से 23 गड्ढे तो दो मीटर से भी बड़े आकार के हैं। इसी तरह स्टैंड से बाहर आती सड़क पर भी मेन गेट पर पुलिस चौकी तक गड्ढों से अटी पड़ी है। गड्ढों में बारिश का पानी और कीचड़ भरा पड़ा है।

पानी से भरी पार्किंग

बस अड्डे में दो पहिया वाहनों की पार्किंग में पानी भरा हुआ है। यहां पानी भरे गड्ढे से होकर अंदर जाना होता है। जबकि अंदर भी पानी और कीचड़ के बीच वाहन खड़े करना मजबूरी बन गया है।

खराब ट्रक को सड़क पर किया खड़ा

बस अड्डे से बाहर आने वाली दो लेन की सड़क पर एक खराब ट्रक खड़ा है। इससे एक लेन तो पूरी तरह बंद ही हो गई है। इससे कई बाद दुपहिया वाहन चालक दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। यह ट्रक कई महीने से यूं ही खड़ा है।
छत से टपक रहा पानी, परिसर में गंदगी

आइएसबीटी की बिल्डिंग जर्जर हाल में पहुंच गई है। बिल्डिंग की छत कई जगह टपक रही है। पानी टपकने से परिसर के अंदर पानी फैला रहता है। इसके अलावा कई जगह कचरा फैला हुआ है। सफाई के लिए दो शिफ्ट में 13-13 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मगर यह नाकाफी साबित हो रही है।

बारिश थमने के बाद ठीक होगी सड़कें

एमडीडीए सचिव पीसी दु्म्का के अनुसार आइएसबीटी की सड़क, परिसर और बिल्डिंग का काम पीपीपी मोड पर रैमकी को दिया गया है। इस संबंध में रैमकी को साफ-सफाई से लेकर सुरक्षा के कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं। बारिश थमने के बाद सड़कें ठीक करा दी जाएंगी।
बारिश से उधड़ने लगीं शहर की सड़कें

शहर में पिछले कई दिनों से जारी बारिश से हाल ही में पेंटिंग की गई सड़कें उधड़ने लगी हैं। इससे पैचवर्क के कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। मामले में जिलाधिकारी ने भी निरीक्षण के दौरान मिट्टी के ऊपर हो रहे कार्य पर सवाल उठाए थे। नतीजा, सड़क दो दिन की बारिश से ही उखड़ गई।

राजधानी में बारिश थमने के बाद लोक निर्माण विभाग ने गड््ढों वाली सड़क की मरम्मत शुरू की थी। सहारनपुर चौक से प्रिंस चौक, आइएसबीटी से कारगी चौक, रिस्पना से धर्मपुर के बीच, राजपुर रोड समेत अन्य जगह पेंटिंग कार्य किया गया। मगर, दो दिन की बारिश ने यहां पैचवर्क को उखाड़ दिया।
इसके पीछे कार्य की गुणवत्ता खराब बताई जा रही है। इस मामले में जिलाधिकारी एसए मुरूगेशन ने भी निरीक्षण करते हुए कंप्रेशर से सड़कों पर लगी धूल-मिट्टी को साफ करने के बाद ही पैचवर्क और पेंटिंग करने के निर्देश दिए थे। मगर, विभाग ने मानकों को ताक पर रखकर लीपापोती करते हुए काम कर दिया। यह सड़कें अब धीरे-धीरे उखड़ने लगी हैं।

लोनिवि के अधीक्षक अभियंता आरसी अग्रवाल का कहना है कि गुणवत्ता में किसी तरह का समझौता नहीं होगा। जहां सड़क उखड़ गई है, वहां दोबारा पैचवर्क कराया जाएगा।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *