Breaking News :
>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
स्वास्थ

केले के साथ और बाद में भूलकर भी ना खायें ये चीजें, आयुर्वेद में बताए गए हैं केला खाने के सही नियम

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 जून 2023, शुक्रवार, देहरादून। केला सदाबहार फल है और लोग इसे शौक से खाते हैं. लेकिन जिस तरह कई फूड कॉम्बिनेशन शरीर के लिए गलत होते हैं, ठीक उसी तरह केले के साथ भी कुछ चीजों का सेवन आयुर्वेद में सेहत के लिए बुरा बताया गया है। आयुर्वेद में काफी विस्तार से इस बारे में बात की गई है कि केले के साथ और इसे खाने के तुरंत बाद किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

केले खाने के बाद पानी पीने के खतरे  
आयुर्वेद में कोई भी फल खाने के बाद पानी पीने की मनाही की जाती है और यही बात केले पर भी लागू होती है। दरअसल केला तासीर में भारी होता है और इसे खाने के बाद इसके पाचन में काफी समय लगता है। अगर आप इसे खाने के तुरंत बाद पानी पिएंगे तो आपको अपच, गैस, अफारा,एसिडिटी और यहां तक कि कब्ज की भी दिक्कत हो सकती है. पानी ही नहीं केला खाने के एक घंटे बाद किसी भी तरह का लिक्विड नहीं पीना चाहिए।

कफ आता है तो नुकसान करेगा बनाना शेक      
आयुर्वेद कहता है कि जिन लोगों को कफ दोष होता है उनको दूध के साथ केले का सेवन नहीं करना चाहिए। बनाना शेक भी इसी में आता है क्योंकि इसमें दूध और केला मिलाते हैं। अगर आपको कफ दोष है तो आप केले के साथ किसी भी तरह का डेयरी प्रोडक्ट ना ले। इससे आपका डाइजेशन बिगड़ सकता है. आयुर्वेद में केले और दूध का सेवन करने से त्वचा संबंधी एलर्जी के उभरने की भी बात की गई है।

रात में केला खाने से बचिए
केला सेहतमंद फल है लेकिन इसके भारीपन के चलते इसे रात में नहीं खाने की सलाह दी जाती है। इसकी ठंडी तासीर भी आपको खाँसी, बलगम और छाती में जकडऩ कर सकती है. रात में केला खाने पर इसके पचने में दिक्कत होगी जिससे नींद भी इफेक्ट हो सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!