Breaking News :
>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम>>टूथब्रश बदलने में न करें देरी, जानें कितने महीने बाद लेना चाहिए नया ब्रश>>स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखण्ड पुलिस के 14 कार्मिकों को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’
स्वास्थ

इन फलों के खाने के बाद ना पीएं पानी, उठाना पड़ सकता है बड़ा नुकसान

आपने यह तो जरूर सुना होगा कि जल ही जीवन है। जी हां, पानी के बिना जीवन संभव नहीं है। इसी तरह फलों का सेवन भी इंसान के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। हालांकि, क्या आपको पता है कि इन दोनों को लेकर एक छोटी सी गलती आपको नुकसान पहुंचा सकती है। जी हां, कुछ फल खाने के बाद पानी पीने पर पाचन तंत्र खराब हो सकता है।आइए ऐसे ही कुछ फलों के बारे में जानते हैं।

केला
केला सबसे ज्यादा खाए जाने वाले फलों में से एक है और अक्सर हम केला खाने के बाद पानी पी लेते हैं।हालांकि, आपको ऐसा नहीं करना चाहिए, खास तौर पर केला खाने के बाद आपको ठंडा पानी तो बिल्कुल नहीं पीना चाहिए।पानी के कारण पाचन तंत्र के लिए केले को पचाना कठिन हो जाता है, जिससे गैस और सूजन जैसी पाचन समस्याएं पैदा हो जाती हैं।इससे बचने के लिए केला खाने के 15-20 मिनट बाद पानी पीएं।

पपीता 
पपीता वैसे तो पाचन तंत्र के लिए अच्छा होता है और इसके सेवन से आंत के स्वास्थ्य में सुधार होता है। हालांकि, अगर पपीता खाने के तुरंत बाद पानी पी लें तो आपको फायदे की बजाय इससे नुकसान हो सकता है।इससे पाचन खराब हो सकता है और आपको दस्त आदि की समस्या हो सकती है। ऐसा करने पर पेट की अंदरूनी परत को भी नुकसान पहुंच सकता है, जिससे आपको मतली और बेचैनी महसूस हो सकती है।

अमरूद
अमरूद खाने के तुरंत बाद तो बिल्कुल भी पानी नहीं पीना चाहिए और यह बात हमें घर पर बताई भी जाती है।दरअसल, अमरूद खाने के बाद पानी पीने से पाचन तंत्र का पीएच स्तर बिगड़ जाता है और एसिड बढ़ जाता है। इससे एसिडिटी की समस्या हो जाती है।अगर आप इससे बचना चाहते हैं तो अमरूद के सेवन के 35 से 40 मिनट बाद ही पानी पीएं।

तरबूज
तरबूज खाने के बाद भी पानी नहीं पीना चाहिए। तरबूज में पहले से ही पानी की भरपूर मात्रा होती है, ऐसे में आप इसके बाद पानी पीते हैं तो पेट में सूजन या भारीपन हो सकता है।इसके अलावा तरबूज में शुगर और फाइबर भी होते हैं और इसके सेवन के बाद आप पानी पीते हैं तो बैक्टीरिया सीधे पेट में पहुंच जाते हैं, जिसके कारण पाचन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।

खरबूजा
तरबूज की तरह खरबूजा खाने के बाद भी पानी नहीं पीना चाहिए। अगर आप खरबूजा खाने के बाद पानी पीते हैं तो इससे पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है, जिसके कारण कई गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं हो सकती हैं।इसके अलावा खरबूजा में प्राकृतिक शुगर यानि फ्रक्टोज भी पाया जाता है, जो पानी के जरिए सीधे पेट में पहुंच कर पाचन को खराब कर देता है।इन समस्यायों से बचने के लिए खरबूजा खाने के तुरंत बाद पानी ना पीएं।

इन फलों के बाद भी न करें पानी का सेवन
खीरा, ककड़ी और अंगूर के बाद भी आपको पानी बिल्कुल नहीं पीना चाहिए। अंगूर, संतरा और मौसंबी जैसे खट्टे फल खाने के बाद भी पानी नहीं पीना चाहिए क्योंकि इससे पेट का पीएच स्तर बिगड़ जाता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!