Breaking News :
>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम>>अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज>>कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश>>मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील>>‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के 38 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित>>हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन>>“अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ>>भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज>>मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण>>32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त>>‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी>>4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कोविड सक्रमण की रोकथाम एवं सम्भावित तीसरी लहर का प्रभाव कम करने के लिए कोविड बिहेवियर तथा टीकाकरण ही एक मात्र उपाय है : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 जून 2021, बुधवार, देहरादून। (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड सक्रमण की रोकथाम एवं सम्भावित तीसरी लहर का प्रभाव कम करने के लिए कोविड बिहेवियर तथा टीकाकरण ही एक मात्र उपाय है, इसके लिए सभी उप जिलाधिकारियों, एमओआईसी को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष रणनीति के तहत् कार्य करना होगा।

जिलाधिकारी ने सभी एमओआईसी को योजनाबद्ध तरीके से गाँव-गाँव में मोबाईल टीम भेजकर टीकाकरण कार्य प्राथमिकता से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया यदि वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में प्राप्त हो रहीं हो तो जम्बो साईट बढाई जांय। इसके लिए भी उप जिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में साईट हेतु स्थान चिन्हित कर लें, जिससे पर्याप्त स्थान हों ताकि सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे। उन्होंने कहा कि वैक्सीन की एक भी डोज बर्बाद नहीं जाए यदि किसी साईट पर कम लोग हों, जिससे नई वैक्सीन की बर्बादी की संभावना हो ऐसी स्थिति नजदीकी साईट पर समन्वय करते हुए, उनका टीकाकरण करवाया जाए। उन्होंने कहा कि फ्रन्टलाईन वर्कर एवं उनके परिजनों हेतु तीलू रोतेली, सर्वे चैक में जम्बो साईट बनाई जाए। इस दौरान बताया गया कि विकासखण्ड चकराता में 51गाँव, सहसपुर में 05 तथा रायपुर मेें 22 गाँव में 95 प्रतिशत् से अधिक टीकाकरण हो गया है। इस पर उन्होंने समस्त एमओआईसी को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत जिन गाँव एवं क्षेत्रों में 18 से 44 वर्ष एवं 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों 95 प्रतिशत् से अधिक का टीकाकरण हो गया है, ऐसे क्षेत्रों का विवरण भी प्रस्तुत करें। उन्हेांने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवस्थित होटलों के कार्मिकों का विवरण प्राप्त करने के निर्देश दिए ताकि योजना बनाकर इन लोगों का टीकाकरण कार्य सम्पादित किया जा सके।

जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कोविड बिहेवियर का अनुपालन करवाने के साथ ही विभिन्न माध्यमों से जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी उप जिलाधिकारी अपने क्षेत्रों में सैम्पलिंग, सर्विलांस कार्यों एवं सार्वजनिक स्थानों बाजारों में मास्क का उपयोग एवं सामाजिक दूरी के नियमों का पुलिस के समन्वय से कड़ाई से पालन करवायें। उन्होंने कहा कि प्राय: यह देखने में आ रहा है कि कतिपय फल-सब्जी, रेहड़ी, दुकानदार, दुकान पर कार्यरत कार्मिक, जनमानस मास्क उपयोग एवं सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं र रहे हैं, ऐसे लोगों पर चालान की कार्यवाही करते हुए चेतावनी जारी की जाए कि भविष्य में नियमों के उल्लंघन की दशा में आपदा प्रबन्धन अधिनियम की तहत् सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!