Breaking News :
>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव ने किया जलभराव वाले स्थानों का स्थलीय निरीक्षण

  • महानगर आयुक्त विनय शंकर पाण्डे, महानिदेशक सूचना/उपाध्यक्ष एमडीडीए रणवीर सिंह चौहान भी रहे साथ।
  • विभागीय उच्चाधिकारियों द्वारा जलभराव की समस्या के निस्तारण हेतु अपने-अपने सुझाव जिलाधिकारी को दिये गए।

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 जुलाई 2021, मंगलवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जनपद में हो रही वर्षा के कारण नगर निगम क्षेत्रों में जलभराव एवं नाली चौक होने से घरों में पानी घूसने की शिकायतें प्राप्त हो रही है। गत रात्रि से लगातार बारिस से नगर निगम क्षेत्रों में जलभराव वाले स्थानों का स्थलीय निरीक्षण जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव, महानगर आयुक्त विनय शंकर पाण्डे, महानिदेशक सूचना/उपाध्यक्ष एमडीडीए रणवीर सिंह चौहान द्वारा संयुक्त रूप से मोथोरोवाला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण के दौरान आवासीय परिसरों में जलभराव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए नगर निगम द्वारा क्षेत्र में पम्प सैट लगवाकर पानी की निकासी शुरू कर दी गई है तथा इस क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम व सीवर सिस्टम को दुरस्त कराये जाने के निर्देश दिये।

नगर निगम द्वारा ड्रेनेज सिस्टम पानी की निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था बनानें तथा ड्रेनेज सिस्टम एवं नाली निर्माण हेतु आवश्यक आंगणन प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसके उपरान्त रिस्पना पुल से नदी के बहाव एवं कूड़ा निस्तारण, चैनेलाईजेशन का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि रिस्पना नदी के किनारे आबादी वाले क्षेत्रों में लोगों द्वारा कूड़ा सीधे नदी में डाला जा रहा है। इसकी रोकथाम हेतु नदी किनारे वाले आवासीय परिसरों के आगे जाली लगायें ताकि लोग नदी में कूड़ा न डाल सकें।

जिलाधिकारी ने नगर निगम देहरादून और एमडीडीए को रिस्पना तथा बिन्दाल नदियों सहित जिन नालों पर लोगों द्वारा कूड़ा फैंकने की संभावना रहती है, उन क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर आवश्यकतानुसार जाली लगवाने की कार्यवाही एमडीडीए द्वारा की जा रही है। उन्होंने नगर निगम को रिस्पना, बिन्दाल नदी के साथ ही विभिन्न बरसाती नालों में कूड़ा फैंकने पर प्रतिबन्ध लगाते हुए विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि सीसीटीवी की निगरानी में जो भी व्यक्ति नदी/नालों अथवा सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकता पाया जाता है, उनकी पहचान करते हुए सम्बन्धित पर वैधानिक कार्यवाही करें। इस सम्बन्ध में एमडीडीए सचिव ने बताया गया कि इस कार्य हेतु एमडीडीए द्वारा धनराशि रू० 90 लाख का आंगणन तैयार किया गया है।

इस दौरान विभागीय उच्चाधिकारियों द्वारा जलभराव की समस्या के निस्तारण हेतु अपने-अपने सुझाव जिलाधिकारी को दिये, जिस पर जिलाधिकारी ने सभी व्यवहारिक पहलुओं पर विचार करते हुए दिये गये सुझावों को जिला प्रशासन, नगर निगम एवं एमडीडीए को आपसी समन्वय से लागू करने की बात कही।

स्थलीय निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर निगम व एमडीडीए के अधिकारियों से नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत अन्य स्थानों पर जहाँ पर जलभराव, नाली चौक होने से घरों में पानी घुसने की शिकायत मिल रही हैं उन स्थानों पर वैकल्पिक व्यवस्थायें सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नगर निगम में मानसून अवधि के दौरान 24 घण्टे कन्ट्रोल रूम क्रियाशील रहे ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्यवाही की जा सके।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!