Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में जनपद देहरादून में आज दिन भर की गतिविधियाँ

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 जून 2021, शुक्रवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कोविड संक्रमण की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु समस्त उप जिलाधिकारियों, चिकित्साधिकारियों एवं नामित सभी नोडल अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने इस दौरान सर्विलांस, सैम्पलिंग एवं टीकाकरण कार्यों पर विशेष बल देते हुए इन कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए कारगर योजना के साथ कार्य करने को कहा।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी एवं चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देशित किया भारत सरकार कल 26 जून को सीएसआर के माध्यम से उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न चिकित्सालयों में आक्सीजन जनरेशन प्लांट का लोकार्पण हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का माननीय मुख्यमंत्री जी 26 जून को पूर्वान्ह 11 बजे मुख्यमंत्री एनेक्सी भवन के सभागार से लोकार्पण कार्यक्रम में शिरकत करना प्रस्तावित है।

जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड की सम्भावित तीसरी लहर से निपटने के लिए पूर्ण तैयारियाँ कर ली जायें। उन्होंने कहा कि जैसा कि विशेषज्ञो द्वारा तीसरी लहर में बच्चों को अधिक प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है ऐसी स्थिति में चिकित्सालयों के निक्कू वार्ड में सभी प्रकार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि चिकित्सालयों में आने वाले बच्चों के अभिभावकों के लिए रहने की सुविधा चिकित्सालय के नजदीक किए जाने की व्यवस्था करें।

जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम टीकाकरण कार्यों में और अधिक तेजी लाने के साथ ही टीके की कोई भी डोज बर्बाद न हों इसका विशेष ध्यान रखे जाने को कहा। उन्होंने विकासखण्ड डोईवाला एवं विकासनगर में टीकाकरण की धीमी रफ्तार पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित एमओआईसी को टीकाकरण कार्यों में तेजी लाने तथा उप जिलाधिकारी डोईवाला एवं विकासनगर को टीकाकरण बढ़ाये जाने हेतु स्थानीय जनप्रनिधि का सहयोग प्राप्त करते हुए विभिन्न माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला सर्विलांस अधिकारी एवं एवं समस्त एमओआईसी को वैक्सीन की उपलब्धता के अनुसार जम्बो साईट बढ़ाये जाने को कहा ताकि अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण कार्य किया जा सके।

जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत अविस्थत सीमा चैक पोस्ट पर बाहरी राज्यों एवं जनपदों से आने वाले व्यक्तियों की सैम्पलिंग करवाये जाने के साथ ही इस कार्य नियमित निरीक्षण/समीक्षा करने को कहा। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों से जनपद में आने वाले वाहन एवं व्यक्तियों का विवरण तथा प्रत्येक व्यक्ति की यात्रा विवरण भी चैक पोस्ट पर सैम्पलिंग के दौरान प्राप्त करने तथा इस कार्य में पुलिस की सहायता प्राप्त करने को कहा।

जिलाधिकारी ने जनमानस से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान में अनलाॅक की प्रक्रिया गतिमान है तथा धीरे-धीरे बाजार एवं सभी प्रकार की दुकानें खुल रही हैं। उन्होंने जनमानस से कोविड बिहेवियर अपनाने का अनुरोध किया तथा बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ ही अपने आसपास साफ-सफाई अपनाते हुए बार-बार हाथ धोनें तथा नियमित सेनिटाइजर का प्रयोग करने कहा। उन्होंने जनमानस से कहा कि कोविड संक्रमण के दृष्टिगत केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी गाईडलाईन का पालन करें तथा अन्य को इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि कोविड बिहेवियर का पालन एवं टीकाकरण से ही कोविड बीमारी को फैलने से रोका जा सकता है, उन्होंने सभी जनमानस से अपील करते हुए कहा कि अपनी बारी आने पर टीका अवश्य लगवायें तथा अपने परिजनों को भी टीका लगवायें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!