Breaking News :
>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी ने जनपद के डोईवाला तहसील क्षेत्र के दूरस्थ गाँव लडवाकोट का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्यायें सुनी

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 7 अक्टूबर 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा आज जनपद के डोईवाला तहसील क्षेत्र के दूरस्थ गाँव लडवाकोट का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया। ग्रामीणों द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए बताया गया कि वह पहले जिलाधिकारी हैं जिन्होंने गाँव में भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याओं को जाना। भ्रमण के दौरान ग्रामीणों द्वारा मुख्यतः उनके गाँव लडवाकोट-पलेड, हल्द्वाड़ी को सड़क मार्ग से जोड़े जाने, प्राथमिक विद्यालय व जूनियर हाईस्कूल के भवन की छत के जीर्णोद्धार, संचार तथा पेयजल व्यवस्था सुचारू करने की माँग की गई।
जिलाधिकारी ने जिला योजना के अन्तर्गत विद्यालय की छत की मरम्मत कार्य तत्काल शुरू करने के निर्देश दिये। उक्त क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न गाँवों को सड़क मार्ग से जोड़े जाने हेतु लोनिवि के अधिकारियों को वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर वन भूमि हस्तान्तरण के प्रस्ताव की कार्यवाही एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिये। ग्रामीणों द्वरा बताई गई पेयजल की समस्या के समाधान हेतु तत्काल कार्यवाही करते हुए जल जीवन मिशन योजना से जोड़ते हुए पेयजल विभाग को निर्देशित किया।
क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान वन पंचायत सलाहकार परिषद के मा० उपाध्यक्ष करन वोहरा, धीरेन्द्र पंवार मा० मुख्यमंत्री के विशेष कार्यधिकारी, लक्ष्मीराज चैहान उप जिलाधिकारी डोईवाला, विपुल सैनी विभाग के अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण, वन विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारी व कई गणमान्य व्यक्ति/जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!