Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव
उत्तराखण्ड

समाधान दिवस में डीएम का सख्त एक्शन, आंचल डेयरी प्रबंधक का रोका वेतन

लापरवाह अधिकारियों और भू-माफियाओं पर कार्रवाई के निर्देश

देहरादून। जन समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर आयोजित ‘समाधान दिवस’ में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए कई मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 169 लोगों ने अपनी शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। इनमें भूमि विवाद, अवैध कब्जे, पारिवारिक प्रताड़ना, आपदा राहत और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मामले प्रमुख रहे। अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों में संबंधित विभागों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

समाधान दिवस के दौरान अधोईवाला निवासी एक शिकायतकर्ता ने अपनी माता के लंबित एसीपी भुगतान का मामला उठाया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ (आंचल डेयरी) के प्रबंधक के वेतन आहरण पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित कर्मचारी का लंबित भुगतान बिना देरी के जारी करने के आदेश भी दिए।

जन शिकायतों की सुनवाई के दौरान अवैध कब्जों और भू-माफियाओं से जुड़े मामलों पर भी प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। मेहूंवाला में सरकारी नहर पर अतिक्रमण, छिद्दरवाला और कृसाली में जनजातीय भूमि पर कथित अवैध प्लॉटिंग तथा ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट स्थित खुर्जा वाली धर्मशाला की भूमि पर निर्माण संबंधी शिकायतों की जांच कर संबंधित अधिकारियों को तत्काल कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने बुजुर्गों और महिलाओं से जुड़े मामलों को भी प्राथमिकता देते हुए आवश्यक निर्देश जारी किए। पारिवारिक प्रताड़ना की शिकायतों में त्वरित सुनवाई, बुजुर्ग दंपती की सुरक्षा व्यवस्था और महिला संबंधित मामलों में निष्पक्ष जांच व काउंसलिंग सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके साथ ही आर्थिक सहायता की मांग लेकर पहुंचे विद्यार्थियों, दिव्यांग महिला और जरूरतमंद परिवारों के आवेदनों पर भी प्रशासनिक स्तर पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

बैठक के दौरान देवपुरम में सड़क निर्माण, बंजारावाला में अव्यवस्थित हॉट बाजार तथा अन्य स्थानीय समस्याओं पर भी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन सहित लंबित जन शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!