Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जंगलों की आग को लेकर जिलाधिकारी बागेश्वर हुए सख्त, कहा- ‘जुर्माने के साथ ही आग लगाने वालों को जेल भी होगी’

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 अप्रैल 2022, शुक्रवार, बागेश्वर। जिलाधिकारी बागेश्वर विनीत कुमार जंगलों की आग को लेकर सख्त हुए। उन्होंने कहा कि अब जुर्माने के साथ ही आग लगाने वालों को जेल भी होगी। आग लगाने वाले का नाम बताने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपये का नकद इनाम भी दिया जाएगा। उन्होंने वन महकमे को जंगलों में लगी आग पर शीघ्र काबू पाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी तरह की लापरवाही सहन नहीं होगी। 

जनपद बागेश्वर में फायर सीजन शुरू होते ही आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसे काबू करने के लिए विभाग सहित प्रशासन ने तमाम योजनाएं बनाई हैं। वनाग्नि को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन भी सतर्क है। जिलाधिकारी विनीत कुमार ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज करें। कोई व्यक्ति अगर मय प्रमाण आग लगाने वालों की सूचना देता है, तो उसकी पहचान गोपनीय रखें। फायर की घटनाएं बढ़ रही हैं।

प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी ने बताया कि जनपद में 91 फायर की घटनाएं हो चुकी है, जिससे 110 हेक्टेयर क्षेत्रफल प्रभावित हुआ है। कांडा, धरमघर तथा बागेश्वर क्षेत्र में वनाग्नि की घटनाएं ज्यादा हुई हैं। अभी तक कोई भी मानव व जानवर की क्षति नहीं हुई है। सात लोगों को वनों मे आग लगाते हुए पकडे़ जाने पर विभागीय कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया।

परिसंपत्तियों को नुकसान हो रहा हैं। उन्होंने सब डिविजन व ब्लाक स्तर पर टीमें गठित करने, निंरतर निगरानी रखने को कहा। इसके लिए माइक्रो प्लान तैयार करते हुए न्याय पंचायत व ग्राम पंचायत स्तर पर बैठकें आयोजित करें। स्वंय सेवकों को भी सक्रीय करें। वनाग्नि रोकने में लगे लोगों की सुरक्षा प्राथमिक होगी। पर्याप्त सुरक्षा इकाईयां होनी चाहिए। यदि उपकरणों की कमी हो तो इसकी भी डिमांड करें। वनाग्नि की घटनाएं बढ़ने पर एसडीआरएफ को भी शामिल किया जाए।

जिलाधिकारी विनीत कुमार ने जनपद में पर्याप्त मात्रा में दवाइयों का स्टाक रखने के निर्देश दिए। कहा कि  जिस भी स्टाफ को इस कार्य में लगाया जाए, वह पूर्ण रूप से प्रशिक्षित हो। अगले दो माह तक अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर किसी भी स्टाफ को अवकाश पर न भेजने के निर्देश सीएमओ को दिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!