Breaking News :
>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा>>‘जन नायकन’ की OTT रिलीज डेट तय, 21 अगस्त से ZEE5 पर होगी स्ट्रीम>>सोमेश्वर के धौलाघाट में श्रम विभाग का विशाल किट वितरण कार्यक्रम आयोजित>>पीपलकोटी टनल हादसा: लापता दोनों श्रमिकों के शव बरामद, मृतकों की संख्या हुई 10>>कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार>>सीओ नीरज-निहारिका सेमवाल की मुसीबतें बढ़ी>>अजमेरी बाजार में कई दुकानों लगी भीषण आग, करीब 20 मिनट बाद पहुंची दमकल टीम>>SDRF ने बीन नदी में फंसे दो यात्रियों और जंगल में फंसे छह छात्रों को सकुशल निकाला>>मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम की अहम बैठक>>सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी>>नाग पंचमी पर भक्ति के रंग में रंगी नेहरू काॅलोनी, श्री सनातन धर्म मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा>>आईएसबीटी की व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त, सुरक्षा और सुविधाओं पर फोकस – : बंशीधर तिवारी>>अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश>>जनता मिलन बना समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई से लोगों को मिल रही राहत>>मुख्यमंत्री धामी ने एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का किया शुभारंभ>>सुराज और जन-जन का विकास ही हमारी राजनीति का आधार- रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंमनोरंजन

नैनीताल कार्निवाल के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल जीआईसी कोटाबाग एवं चिन्हित साहसिक खेल कार्यक्रम स्थलों का किया मौका मुआयना

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 5 दिसम्बर 2020, कोटाबाग/कालाढूगी/हल्द्वानी (सूचना)। आगामी 26 से 30 दिसम्बर तक नैनीताल कार्निवाल के तहत कोटाबाग में एडवेंचर फैस्टिवल आयोजित किया जा रहा है। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने शनिवार को कोटाबाग में कार्यक्रम स्थल जीआईसी कोटाबाग एवं चिन्हित साहसिक खेल कार्यक्रम स्थलों का मौका मुआयना किया।

जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने कहा कि जनपद का कोटाबाग क्षेत्र प्राकृतिक सौन्दर्य से लबरेज है जो अभी तक पर्यटकों की पहुँच से दूर है। कोटाबाग में पर्यटक गतिविधियाँ बढ़ाने के उद्देश्य से आगामी 26 दिसम्बर से कोटाबाग में एडवेंचर फैस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण कर मौके पर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। नैनीताल कार्निवाल के अन्तर्गत कोटाबाग, नैनीताल व भीमताल में एडवेंचर फैस्टिवल में पैराग्लाईडिंग, हाॅट एअर बैलून, एमटीबी और एटीवी रैली, ट्रैकिंग, नेचर वाॅक, पैरा मोटरिंग, हाफ मैराथन, हैरीटेज वाॅक एवं विलेज टूर, वल्र्ड वॉचिंग तथा चिल्किया में राॅक क्लाइमिंग, रैपलिंग, जैमरिंग, जिप्लाइन व अन्य साहसिक खेल गतिविधियाँ आयोजित की जायेगी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का मुख्य आकर्षण पैराग्लाइडिंग तथा कोटाबाग से घूघूखांन तक लगभग 40 किमी लम्बी एमटीवी रैली होगी। कोटाबाग के जलना गाँव से पैराग्लाइडिंग की जायेगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि राजकीय इन्टर कालेज कोटाबाग परिसर मे कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा किया जायेगा इसलिए हैलीपैड व्यवस्था, बैरिकेटिंग, ट्रैफिक प्लान आदि सुनिश्चित कर लिया जाए। प्रांगण में स्वयं सहायता समूह द्वारा उत्पाद, हस्तशिल्प, स्थानीय व्यंजन के स्टाल लगाये जायेंगे वही फ्लावर शो का आयोजन भी किया जायेगा। उन्होंने बैलपडाव से कोटाबाग तक कोटाबाग से कालाढूँगी व कोटाबाग से घूघूखांन तक सड़क सुधारीकरण कार्य लोनिवि को कराने के निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र सिह भण्डारी, उपजिलाधिकारी विनोद कुमार, गौरव चटवाल,अपर पुलिए अधीक्षक राजीव मोहन, अधीक्षण अभियन्ता जलसंस्थान एएस अन्सारी, विद्युत तरूण कुमार,अधिशासी अभियन्त लोनिवि सुनील कुमार, जलसंस्थान विशाल सक्सेना, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविन्द गौड़ व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!