Breaking News :
>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने सोमवार को नैनीताल में स्थित मेट्रोपोल परिसर में व्यवस्थित पार्किंग निर्माण हेतु मौका मुआयना किया

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 7 सितम्बर, 2020, नैनीताल (सूचना)। दुनिया भर के पर्यटकों के लिए सरोवर नगरी नैनीताल आकर्षण का केन्द्र रही है। पर्यटक सीजन के अलावा वर्ष भर देश-दुनिया के सैलानियों की आमद बड़ी तादाद में होती है। पर्यटकों की आमद बढ़ने से नैनीताल शहर में पार्किंग की समस्या विकराल रूप ले लेती है। फ्लैट्स मैदान में डीएसए पार्किंग खचाखच हो जाने के बाद प्रशासन द्वारा वैकल्पिक रूप से पार्किंग की व्यवस्था शहर से दूर करायी जाती रही है। पार्किंग की वैकल्पिक व्यवस्था शहर से दूर होने के कारण पर्यटकों को शहर आवागमन हेतु सटल सेवा की सहायता लेनी पड़ती है।
जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने सोमवार को शहर में स्थित मेट्रोपोल परिसर में व्यवस्थित पार्किंग निर्माण हेतु मौका मुआयना किया और सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों से पार्किंग निर्माण हेतु प्रस्तावित भावी कार्य योजना (प्रोस़पैक्टिव प्लान) कार्यों की जानकारी ली। श्री बंसल ने लोनिवि के इंजीनियरों को निर्देश दिए कि भावी कार्य योजना में परिसर को स्थिर व व्यवस्थित पार्किंग स्थल के रूप में विकसित किया जाये तथा पार्किंग स्थल की सुन्दरता पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी दशा में काम-चलाऊ व्यवस्था नहीं की जाये। उन्होंने निर्देश दिए कि पार्किंग स्थल के बाहर की ओर आकर्षक बाउण्ड्री आदि का निर्माण किया जाये। उन्होंने निर्देश दिए कि मैदान को इस प्रकार समतल करते हुए विकसित किया जाये कि बरसात के मौसम में पानी न रूके और किसी भी प्रकार से फिसलन न हो। उन्होंने लोनिवि के इंजीनियरों को निर्देश दिए कि पानी की निकासी हेतु व्यवस्थित नालियों का निर्माण किया जाये, रेम्प की व्यवस्था की जाये, वाहनों के प्रवेश व निकासी द्वार अलग अलग बनाये जाये। उन्होंने मेट्रोपोल पार्किंग को इलैक्ट्रोनिक टिकटिंग,ऑटोमेंटिक बेरियर सहित आधुनिकतम तकनीकि से युक्त पार्किंग स्थल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास परिषद के माध्यम से शौचालय की व्यवस्था की जा रही है।
जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने पार्किंग स्थल पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, मैदान में पड़े नगर पालिका के अनावश्यक एवं बेकार सामान को शीघ्र हटाने के निर्देश अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को दिए। उन्होंने मेट्रोपोल में खड़ी अनाधिकृत गाड़ियों को तत्काल हटवाने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्किंग विकसित करने हेतु लोनिवि द्वारा तैयार डीपीआर में प्रस्तावित भिन्न पहलुओं की समीक्षा करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश उप जिलाधिकारी विनोद कुमार को दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मेट्रोपोल पार्किंग स्थल की भूमि का अधिक से अधिक उपयोग पार्किंग के रूप में किया जाये, जिससे पार्किंग क्षमता में बढ़ोत्तरी होगी और शहर की सड़कों से वाहनों का दबाव कम होगा और अनावश्यक लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी। इसके साथ ही पर्यटकों को शहर में ही अतिरिक्त व्यवस्थित पार्किंग की सुविधा मिल सकेगी।
गौरतलब है कि जनपद के चहुमुॅखी विकास हेतु प्रयत्नशील जिलाधिकारी श्री सविन बंसल के प्रयासों से शत्रु सम्पत्ति के कस्टोडियन गृह मंत्रालय भारत सरकार ने मेट्रोपोल शत्रु सम्पत्ति परिसर की वाहन पार्किंग, सम्पत्ति की अभिरक्षा तथा नियंत्रण के लिए स्थायी प्रकृति के निर्माण कार्यों की अनुमति डिप्टी कस्टोडियन एवं जिलाधिकारी को प्रदान की है।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी विनोद कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अशोक कुमार, भू-वैज्ञानिक रवि नेगी, सीओ विजय थापा, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी शैलेष कुमार आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!