Breaking News :
>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी सविन बंसल ने बनभूलपुरा क्षेत्र में दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की

आकाश ज्ञान वाटिका। गुरुवार, 16 अप्रैल 2020, हल्द्वानी (सूचना)। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने देर सायं शिविर कार्यालय में बनभूलपुरा क्षेत्र में दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की जो 25 टीमें कार्य रही है उनके साथ अनिवार्य रूप से आशा, एएनएम को रखा जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० भारती राणा को निर्देश दिये कि वह सभी एएनएम व आशाओं को खाँसी व बुखार की दवाइयां वितरण हेतु उपलब्ध करायें। उन्होंने कहा कि गर्मी बढ़ रही है ऐसे में डायरिया की सम्भावना को भी नकारा नहीं जा सकता। ऐसे में आशा व एएनएम के माध्यम से ओआरएस घोल के पैकेट तथा डायरिया की दवा भी प्रभावित लोगों को वितरित करायें। इसके साथ ही सभी स्वास्थ्य कर्मी लोगोें को सोशल डिस्टैंस के बारे मे बतायें। उन्होंने कहा कि बनभूलपुरा क्षेत्र में मेडिकल सुविधायें उपलब्ध कराने के लिए मोबाइल मेडिकल वैन भी रखी जाए तथा दवाईयोें का वितरण मोबाइल मेडिकल वैन के माध्यम से भी किया जाए। उन्होंने नगर आयुक्त सीएस मर्तोलया से कहा कि वह बनभूलपुरा क्षेत्र के सभी वार्डों में सेनिटाइजेशन एवं सफाई का कार्य नियमित तौर पर करायें। उन्होंने कहा कि मेडिकल इमरजेंसी में बीमार व्यक्ति को तुरन्त पास जारी किया जाए ताकि उसको तेजी के साथ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा सके तथा उसका जीवन बचाय जा सके।
जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन से कहा कि प्रभावित क्षेत्र में, खाद्य व राशन की आपूर्ति के साथ ही गैस की आपूर्ति भी बढ़ाई जाए। उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव से कहा कि पुलिस फोर्स व्यवस्था बनाये रखते हुये फायर बिग्रेड के वाहनों को भी रखा जाए ताकि आपातकाल में फायर बिग्रेड का भी इस्तेमाल किया जा सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार, जोनल मजिस्ट्रेट जीवन सिह नगन्याल, सीएमओ डॉ० भारती राणा, एसीएमओ डा0 रश्मि पंत, डॉ० तरूण कुमार टम्टा, सिटी मजिस्टेट प्रत्यूष सिह, उपजिलाधिकारी विवेक राय व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!