Breaking News :
>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर>>नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी श्री सविन बंसल के आदेशों के क्रम में जनपद के दूरस्थ ग्रामीण ईलाकों में की जायेगी गैस की आपूर्ति

आकाश ज्ञान वाटिका। नैनीताल 30 दिसम्बर 2019 (सूचना)। जनपद के दूरस्थ ग्रामीण ईलाकों में जिलाधिकारी श्री सविन बंसल के आदेशों के क्रम में गैस की आपूर्ति की जायेगी। गौरतलब है कि विगत 22 दिसम्बर को अधौड़ा में आयोजित बहुद्देशीय शिविर में ग्राम प्रधान व अन्य जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को बताया कि उनके गाॅव में गैस की गाड़ी नहीं आती है, जिस से विशेष कठिनाई होती है। इस तथ्य को संजीदगी से संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने जनपद के सुदूरवर्ती 38 गाॅवों में गैस आपूर्ति करने के आदेश जिला पूर्ति अधिकारी को दिए थे। जिसके क्रम में पूर्ति विभाग द्वारा गैस आपूर्ति की व्यवस्था करते हुए सम्बन्धित गैस एजेंसियों को ग्रामीण ईलाकों में तत्परता से गैस आपूर्ति करने के आदेश जारी किए हैं।
जानकारी देते हुए जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन ने बताया है कि भीमताल गैस सर्विस द्वारा भीमताल, जंगलिया गाॅव, सिलोटी पन्त, खुटानी विनायक, महरा गाॅव, सातताल, सलड़ी, चाफी, पदमपुरी, सरना, गुनियालेख, च्यूरीगाड़, बबियाड़, दुदली तथा धारी में भवाली गैस सर्विस को हर्तोला, सतपुली, पातली, रूपसिंह धूरा, गौनियारो एवं पिनरौं में गैस की आपूर्ति के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि काठगोदाम गैस सर्विस द्वारा हैडाखान, जमरानी एवं पिनसेला, चैरगलिया गैस सर्विस को खेड़ा, गोलापार, कालीचैड़ मन्दिर तक, चैरगलिया ग्रामीण क्षेत्र तथा कोटाबाग गैस सर्विस को रानीकोट, सिमलखेत, रियाड़, डोला, बाधनी, सलवा एवं बासी में गैस आपूर्ति करने के लिए आदेशित किया गया है। श्री बर्मन ने सम्बन्धित गैस एजेंसियों से कहा है कि वे अपने क्षेत्र के ग्रामीण ईलाकों में भी उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर गैस उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!