Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी श्री सविन बंसल द्वारा जनपद में अवैध खनन पर अंकुश लगाने हेतु जारी सख्त आदेशों के तहत अवैध उप खनिज भण्डारण के खिलाफ की गयी सख्त कार्यवाही

आकाश ज्ञान वाटिका। हल्द्वानी/नैनीताल, 18 जनवरी 2020 (सूचना)। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल द्वारा जनपद में अवैध खनन पर अंकुश लगाने हेतु जारी सख्त आदेशों के तहत जिला प्रशासन द्वारा शनिवार को काठगोदाम गौला बैराज के पास एवं बद्रीपुरा क्षेत्र में अवैध उप खनिज भण्डारण के खिलाफ सख्त कार्यवाही की गयी।
उप जिलाधिकारी नैनीताल विनोद कुमार तथा एसडीएम हल्द्वानी विवेक राॅय के नैतृत्व में टीम द्वारा छापेमारी के दौरान अवैध रूप से सरकारी जमीन पर किये गये लगभग 6 गाड़ी अवैध खनन भण्डारण मौके पर ही कब्जे में ले लिया गया, जिसकी वन विभाग द्वारा नियमानुसार नीलामी करने की कार्यवाही की जायेगी। मौके पर अवैध रूप से खड़े दो वाहनो का परिवहन विभाग द्वारा चालान किया गया। सरकारी जमीन पर अवैध रूप से संचालित कैंटीन को ध्वस्त करते हुए जमीन को कब्जा मुक्त किया गया। संयुक्त टीम द्वारा कैंटीन संचालक राजेन्द्र सिंह को चेतावनी जारी करते हुए भविष्य में किसी भी प्रकार से भूमि पर अतिक्रमण न करने की हिदायत मौके पर दी।
गौरतलब है कि जिलाधिकारी व खनन समिति को को विभिन्न माध्यमों से सूचना मिल रही थी कि गौला बैराज एवं बद्रीपुरा क्षेत्र में अवैध रूप से खनन का भण्डारण किया जा रहा है। ड्राईवरों द्वारा भण्डारण सामग्री को वाहनों के द्वारा अन्य जगह ले जाने के लिए कैंटीन में बैठकर मौके की तलाश में रहते थे तथा कैंटीन में भोजन-पानी की आड़ लेकर लम्बे समय तक रात्रि में बैठे रहते थे। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल की अध्यक्षता में 03 जनवरी को आयोजित बैठक में समिति द्वारा अवैध खनन के भण्डारण, परिवनह आदि को रोकने के लिए समिति द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय भी लिया गया था। उप खनन समितियों को अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए भी निर्देशित किया गया था।
संयुक्त टीम में एसडीओ वन ध्रुव मर्तोलिया, एआरटीओ गुरूदेव सिंह, सहायक अभियंता जमरानी बांध परियोजना नवीन पाण्डे, सिंचाई बलवन्त सिंह आदि शामिल थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!