Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंशैक्षिक गतिविधियाँ

जिलाधिकारी श्री सविन बंसल महत्वाकाॅक्षी गरीब बेटियों के अच्छी शिक्षा के सपनों को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्यरत

  • जिलाधिकारी श्री सविन बंसल गरीब बेटियों की पढ़ाई में आर्थिक तंगी के कारण उत्पन्न बाधाओं को दूर कर बेटियों को पंखों की उड़ान प्रदान करने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं

[highlight]शिक्षा किसी भी उन्नत राष्ट्र की आधारशिला है। शिक्षा न सिर्फ व्यक्ति के सर्वांर्गीण विकास का माध्यम है वरन् यह एक विचारशील समुन्नत सांस्कृतिक सभ्य राष्ट्र का निर्माण भी करती है : जिलाधिकारी श्री सविन बंसल[/highlight]

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 17 सितम्बर 2020, हल्द्वानी (सूचना)। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल महत्वाकाॅक्षी गरीब बेटियों के अच्छी शिक्षा के सपनों को साकार करने की दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने डी० फार्मा की छात्रा कु० अर्चना को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए चौंतीस हजार रूपये (रूपये 34,000/=) तथा बी० एड० की छात्रा कु० कान्ता को चालीस हजार रूपये (रूपये 40,000/=) की आर्थिक मदद प्रदान की।
जिलाधिकारी श्री सविन बंसल का मानना है कि उज्ज्वल भविष्य के लिए बेटियों का शिक्षित एवं सशक्तिकरण होना बहुत आवश्यक है। श्री सविन बंसल का यह भी मानना है कि शिक्षा किसी भी उन्नत राष्ट्र की आधारशिला है। शिक्षा न सिर्फ व्यक्ति के सर्वांर्गीण विकास का माध्यम है वरन् यह एक विचारशील समुन्नत सांस्कृतिक सभ्य राष्ट्र का निर्माण भी करती है। भारतीय समाज को उसके आदर्शों मूल्य आधारित सामाजिक परम्पराओं संवेदनशीलता सहिष्णुता का विकास करने मे सक्षम प्राचीन शिक्षा के कारण ही विश्व गुरू कहे जाने का गौरव प्राप्त रहा है। इस गौरवशाली इतिहास में बेटियों की शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है क्योंकि बच्चों की प्राथमिक पाठशाला उसका परिवार होती है और परिवार की आधारशिला बेटी के शिक्षित होने से ही मजबूत होती है।
जिलाधिकारी श्री सविन बंसल अनाथ एवं गरीब परिवारों से शिक्षा के प्रति रूचि रखने वाली होनहार बालिकाओं की शिक्षा के प्रति बेहद संजीदगी से कार्य कर रहे हैं। गरीब बेटियों की पढ़ाई में आर्थिक तंगी के कारण उत्पन्न बाधाओं को दूर कर बेटियों को पंखों की उड़ान प्रदान करने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं।
इस बात की बानगी एक बार पुनः तब देखने को मिली जब सितम्बर माह के प्रथम सप्ताह में जिलाधिकारी श्री सविन बंसल को व्हाट्सप्प पर भौनियाधार निवासी कु० अर्चना ने अप्रोच किया, कि वह डी० फार्मा की छात्रा है। घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण पढ़ाई में बाधा आ रही है। कोरोना काल में पिता की आर्थिक खराब होने के कारण शुल्क जमा करने में असमर्थता व्यक्त करते हुए आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगायी। जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने उप जिलाधिकारी नैनीताल के माध्यम से वास्तविक स्थिति की जाॅच करायी। एसडीएम द्वारा जाॅच आख्या में बताया गया कि कु० अर्चना पूर्ण रूप से अपने पिता श्री नन्दलाल पर आश्रित है, जिनकी मासिक आय एक हजार पाॅच सौ रूपये आंकी गयी है। कु० अर्चना वर्तमान में कुमाऊॅ आयुर्वेदिक मेडिकल काॅलेज एवं चिकित्सालय हल्द्वानी में डी० फार्मा प्रथम वर्ष में अध्ययनरत् है। कु० अर्चना द्वारा काॅलेज की कुल फीस उनसठ हजार रूपये (रूपये 59,000/=) के सापेक्ष पच्चीस हजार रूपये (रूपये 25,000/=) जमा कर दिये गए हैं तथा चौंतीस हजार रूपये (रूपये 34,000/=) की धनराशि जमा होनी शेष है। जिस पर जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने सभी औपचारिकताऐं पूर्ण कराते हुए बालिका की पढ़ाई जारी रखने के लिए चौंतीस हजार रूपये (रूपये 34,000/=) जमा करा कर बालिका की आगे की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इसके साथ ही 16 सितम्बर को जवाहर खत्ता दमुवाढुंगा हल्द्वानी निवासी कु० कान्ता आर्या ने डीएम कैम्प कार्यालय में उपस्थित होकर जिलाधिकारी श्री सविन बंसल को व्यथित होकर एवं दुःखी मन से बताया कि वह बी०एड० की छात्रा है। छात्रा ने बताया कि वह अनाथ/बेसहारा है। आय का कोई स्त्रोत नहीं है। छात्रवृत्ति न मिल पाने व आर्थिक तंगी के कारण बी०एड० की फीस जमा करने में असमर्थता जताते हुए, आगे की पढ़ाई जारी रखने हेतु मदद की गुहार लगायी। जिस पर जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी से जाॅच कराते हुए बालिका की चालीस हजार रूपये (रूपये 40,000/=) की धनराशि जमा करायी।
दोनों बालिकाओं कु० अर्चना तथा कु० कान्ता आर्या ने उनकी शिक्षा को आगे बढ़ाने में मदद करने पर जिलाधिकारी श्री सविन बंसल का आभार व्यक्त किया।
गौरतलब है कि जिलाधिकारी श्री सविन बंसल द्वारा बालिकाओं की शिक्षा एवं संर्वागीण विकास हेतु कैरियर काउंसिलिंग्स का आयोजन, कोचिंग की व्यवस्था, मार्गदर्शन एवं सहायता आदि का कार्य किया जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!