Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यावरण

जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने ली जनपद स्तरीय वनाग्नि प्रबन्धन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका। बृहस्पतिवार, 23 जनवरी 2020, नैनीताल (सूचना)। वनाग्नि की घटनाओं से वन्य जीव-जन्तुओं के विनाश, भू-क्षरण में वृद्धि, जल स्त्रोतों में कमी, पारिस्थितिकी असंतुलन के साथ ही वातावरण भी प्रदूषित होता है, जिस कारण पर्यटन एवं रोजगार के साधन भी प्रभावित होते हैं। यह बात जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने गुरूवार को जिला कार्यालय सभागार में जनपद स्तरीय वनाग्नि प्रबन्धन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक लेते हुए कही।
श्री बंसल ने कहा कि जिले में लगभग 70 प्रतिशत क्षेत्र वनाच्छादित हैं। मौषम परिवर्तन (क्लाइमेट चैंज) के कारण गर्मी के सीजन में वातावरण में उच्च तापमान, जंगलों में ज्वलशील पदार्थों एवं ऑक्सीज़न की उपलब्धता, वायु में नमी की कमी के कारण वनों में वनाग्नि की संभावनाएं एवं घटनाएं बढ़ रही हैं, जो चिन्ता जनक है। श्री बंसल ने फायर सीजन में वनाग्नि की घटनाओं की रोक-थाम एवं जैव विविधता के संरक्षण के लिए जनता के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने वनों में आग लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाने के साथ ही सड़कों के किनारों, पैदल मार्ग एवं पग दण्डियों के किनारों से पीरूल घास आदि नियमित रूप से हटाई जाने के भी निर्देश वन महकमे के अधिकारियों को दिए। उन्होंने वनाधिकारियों को निर्देश दिये कि वे संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर उनमें पैनी नजर रखें तथा समय से फायर लाइन काटेे व आवश्यकता पड़ने पर कन्ट्रोल फायर कार्य भी संपन्न करें। उन्होंने कहा कि वनों से लगे गांवों के चारों ओर प्राथमिकता से फायर लाइन काटें ताकि गांवों तक आग ना पहुँच सके। उन्होंने जनता से वनाग्नि की रोकथाम के लिए वनों के समीप खेतों में कूड़ा जलाते समय सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि वनाग्नि को नियंत्रित करने व रोकने हेतु गांवों, स्कूलों स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाया जाय। साथ ही सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ वन पंचायतों, ग्रामीण संगठनों आदि को जागरूक करते हुये साथ लेकर वनाग्नि को रोकने एवं नियंत्रण का कार्य करें। उन्होंने वनाग्नि रोकथाम हेतु सूचनाओं के त्वरित गति से आदान प्रदान के लिए व्हाट्सअप ग्रुप सक्रिय करने के निर्देश वन विभाग के अधिकारियों को दिए।
श्री बंसल ने वनाग्नि की घटनाओं पर प्रभावनी नियंत्रण हेतु उच्च क्वालिटी की लीथियम बेट्री चालित 15 ब्लोअर तथा 15 टाॅर्च का प्रस्ताव तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश वन महकमें के अधिकारियों को दिए। उन्होंने केन्द्रीय तराई वन प्रभाव ड्रोन फाॅर्स समय से स्थापित करने के भी निर्देश वन महकमें के अधिकारियों को दिए। उन्होंने बताया कि जनपद में वनाग्नि से सम्बन्धित घटनाओं की त्वरित गति से सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए आपदा कन्ट्रोल रूम नम्बर 1077 सक्रिय है। श्री बंसल ने आपदा कन्ट्रोल रूम नम्बर 1077 के अतिरिक्त एक पीएनटी नम्बर सक्रिय करने के निर्देश वन विभाग के अधिकारियों को दिए। श्री बंसल ने आवश्कतानुसार समय से फायर वाचरो की तैनाती करने तथा आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था करने, खान-पान का सामान समय से खरीदने के भी निर्देश वन विभाग के अधिकारियों को दिए।
श्री बंसल ने सम्मानित किये जाने हेतु विगत वर्ष वनाग्नि रोक-थाम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली क्रू-टीम एवं व्यक्तियों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश वन विभाग के अधिकारियों को दिए।
प्रभागीय वनाधिकारी टीआर बीजू लाल ने बताया कि जनपद में कुल 6 क्षेत्रीय वन प्रभाग, 1 अक्षेत्रीय वन प्रभाग तथा कार्बेट टाईगर रिजर्व का भाग कार्यान्वित है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में जनपद में वनाग्नि की कुल 97 घटनाएं घटित हुई थी जिसमें 91.68 हैक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ था। जबकि वर्ष 2019 में 351 वनाग्नि की घटनाए घटित हुई थीं, जिनमें 331.73 हैक्टर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ था। उन्होंने बताया कि ग्रीष्मकाल में वनाग्नि नियंत्रण हेतु 6766.69 किमी में अग्नि दाहन लाईनों की सफाई व फुकान कार्य, 2399.21 किमी मोटर रोड के दोनो ओर सफाई व फुकान, 53857.18 हैक्टेयर में नियंत्रित दाहन, 1882.02 किमी में पैदल बटिया के दोनो दोनो ओर सफाई कार्य की कार्य योजना बनाई गयी है। उन्होंने बताया कि वनाग्नि नियंत्रण के लिए 246 क्रू-स्टेशन स्थापित किये जा रहे हैं। लीसा डीपो की सुरक्षा के लिए अग्नि सुरक्षा दल को लगाया जा रहा है। वर्ष 2015 की जिला पंचायत को 843894 रूपये, ग्राम पंचायतों को 36943 तथा वन पंचायतों को 3375588 रूपये की राॅयलटी प्राप्त हुई थी। वर्ष 2016 की जिला पंचायत को 738799 रूपये, ग्राम पंचायतों को 31405 तथा वन पंचायतों को 2955595 रूपये की राॅयलटी प्राप्त हुई।
बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी दिनकर तिवारी, अपर जिलाधिकारी केएस टोलिया, उप जिलाधिकाीर गौरव चटवाल, डीएलएम एचसी सती, पुलिस उपाधीक्षक विजय थापा, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी शैलेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!