Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी सविन बंसल ने सुनी फरियादियों की समस्याएं एवं अधिकांश का मौके पर ही किया निस्तारण

आकाश ज्ञान वाटिका। हल्द्वानी, 15 फरवरी 2020 (सूचना)। जिलाधिकारी सविन बंसल ने शनिवार को कैम्प कार्यालय में फरियादियों की समस्याएं सुनी तथा अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। फरियादियों ने बिजली, पानी, ईलाज एवं आर्थिक सहायता, भूमि की नाप जोख, सड़क, शस्त्र लाइसन्स नवीनीकरण, शिक्षकों की तैनाती आदि से सम्बन्धित 69 से अधिक समस्याएं एवं शिकायतें दर्ज हुई।
शिविर कार्यालय में कालाढूगी निवासी आनन्द बल्लभ ने पत्नी के उपचार, ओखलकाण्डा निवासी रघुवर दत्त ने पत्नी की बीमारी इलाज व हल्दूचैड निवासी राधा देवी ने उनकी बेटी के उपचार हेतु सहायता की माँग की, जिस पर जिलाधिकरी श्री बंसल ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष हेतु भेजने से निर्देश दिये। आजाद नगर निवासी सुलेमान ने विद्युत बिल शमन का अनुरोध जिलाधिकारी से किया। हरिपुर नायक निवासी गोपाल दत्त ने ग्राम पसतौला में उनकी हिस्से की भूमि को सह खाते दारो द्वारा फर्जी तरीके से हड़पने व अपने नाम कर अवैध निर्माण करने की शिकायत की जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी से जांच के निर्देश दिये। ग्राम मटेला धारी निवासी जमन सिंह ने भूमिधारी भूमि बटवारा कराने का अनुरोध किया जिस पर जिलाधिकारी ने प्रभारी अधिकारी से भूमि की अमीन- पटवारी द्वारा भूमि नापकर बटवारा कराने के निर्देश दिये। दुदली, बबियाड,सरना,गुनियालेख निवासियो द्वारा बैक आॅफ बडौदा की च्यूरीगाड़ शाखा में सुचारू इंटरनेट व्यवस्था , पेयजल, शौचालय,बैठने की सुविधा न होने पर दूसरी जगह शिफ्ट कराने की मांग रखी। ऐस बाग हल्द्वानी निवासी मदन लाल अग्रवाल द्वारा स्वाथ्य खराब होने के कारण कैलाश नंधौर नदी में खनन हेतु वाहन पंजीकृत नही करा पाये उनका वाहन नंधौर नदी में पंजीकृत कराने हेतु नवीनीकरण फार्म जमा कराने का अनुरोध किया। जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को क्षेत्रीय समिति में प्रकरण को रखने निर्देश दिये।
शिविर में सिटी मजिस्टेट प्रत्यूष सिह, नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया, उपजिलाधिकारी विवेक राय, अधिशासी अभियंता जल संस्थान विशाल सक्सेना, विद्युत डीके जोशी,मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता,जिला प्रोवेजन अधिकारी व्योमा जैन, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध के अलावा अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!