Breaking News :
>>अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती- डा. धन सिंह रावत>>महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक>>मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई>>मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>किडनी स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर>>मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण >>‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी>>देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी सविन बंसल ने प्राइवेट चिकित्सालयों को कोरोना सैम्पल लेने की ट्रेनिंग देने के निर्देश सीएमओ को दिये

आकाश ज्ञान वाटिका। मंगलवार, 21 अप्रैल, 2020, हल्द्वानी (सूचना)। कोरोना संक्रमण को देखते हुये सुशीला तिवारी अस्पताल को कोरोना विशेष चिकित्सालय के रूप में विकसित किया जा चुका है। इसके चलते सुशीला तिवारी अस्पताल के मरीजों को को बेस चिकित्सालय मे शिफ्ट कर दिया गया है। बेस चिकित्सालय में मरीजों को और बेहतर चिकित्सा सुविधायें उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी श्री सविन बंसल द्वारा कैम्प कार्यालय में मंगलवार को चिकित्साधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की तथा चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि बेस चिकित्सालय से अधिग्रहित निजी चिकित्सालयों में केवल गम्भीर बीमारी से ग्रसित मरीजों को ही गठित रैफर समिति की संस्तुति पर ही भेजा जाए तथा रैफर किये गये मरीजों की जानकारी अनिवार्य रूप से मुख्य चिकित्साधिकारी को भी दी जाए। रैफर कमेटी निजी चिकित्सालयों से रैफर किये गये मरीज के सम्बन्ध में दोतरफा संवाद भी बनाये रखें।
जिलाधिकारी श्री बंसल ने कहा कि बेस चिकितसालय में एसटीएच के चिकित्सक भी सम्बद्व किये गये हैं। इसलिए चिकित्सकों की ड्यूटी 24 घंटे शिफ्ट वार रहेगी तथा प्रत्येक शिफ्ट में वरिष्ठ चिकित्सक भी तैनात किये जांए। उन्होंने कहा कि गम्भीर बीमारी से ग्रसित मरीजों को ही गठित कमेटी माणिक कारण लिखते हुये रैफर करें ताकि उन्हें उचित उपचार मिल सकें ।
जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में चिकित्साधिकारी अपने दायित्वों को समझते हुये संवेदनशील होकर कार्य करें। विशेषज्ञ चिकित्सक निरंतर 24 घंटे आनकाॅल डयूटी पर रहेंगे, ताकि बुलाये जाने पर तत्काल बेस चिकित्सालय पहुँचकर मरीज का उपचार कर सकें। जिलाधिकारी श्री बंसल ने कहा कि निजी चिकित्सालयों मे भर्ती कोरोना संभावित (संदिग्ध) मरीजों की सैम्पलिंग वह स्वंय करेंगे तथा सैम्पल जांच के लिए एसटीएच को उपलब्ध करायेंगे। इस प्रकार के मरीजों को निजी अस्पताल सुशीला तिवारी को ना भेजें, सैम्पल पोजेटिव होने की दशा मे ही मरीज को एसटीएच भेजा जाए।
जिलाधिकारी ने प्राइवेट चिकित्सालयों को कोरोना सैम्पल लेेने की ट्रेनिंग देने के निर्देश सीएमओ को दिये। जिलाधिकरी ने बेस चिकित्सालय में लैब टैक्नीशियन तैनात करने की स्वीकृति दी तथा बेस चिकित्सालय में सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य व्यवस्थायें बनाने लिए 10 होमगार्ड व पीआरडी जवानों की तैनाती की भी सहमति दी।
बैठक मे अपर जिलाधिकारी एसएस जंगपांगी, सीएमओ डॉ० भारती राणा, सीएमएस बेस डॉ० हरीश लाल,परामर्शदाता डॉ० विनीता साह, चिकित्साधीक्षक एसटीएच डॉ० अरूण जोशी,एसीएमओ डॉ० रश्मि पंत तथा डॉ० डीएस काण्डपाल आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!