Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

दीपावली के पावन पर्व पर अघरिया एवं चिनियां तोक के वाशिदों को जिलाधिकारी सविन बंसल का यह एक नायाब तोहफा, जानिए क्या ?

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 नवम्बर 2020, बुधवार, भीमताल/नैनीताल (सूचना)। सुदूरवर्ती इलाकों में बहुउददेशीय शिविरों के माध्यम से जिलाधिकारी श्री सविन बंसल के सम्मुख लोग ऐसी समस्यायें रखते है जिनका निराकरण लम्बे समय से नहीं हो पा रहा है। इन समस्याओं को जिलाधिकारी श्री सविन बंसल गम्भीरता से लेते हुए क्षेत्र की आवश्यकता के मददेनजर त्वरित निर्णय लेते हुए धनराशि अवमुक्त करते हुए समस्या का निराकरण एवं समाधान कर देते है।

हुआ यूँ कि बीते समय जिलाधिकारी ने विकास खण्ड धारी के दुर्गम गाँव अघरिया में बहुउददेशीय शिविर लगाया था, कई किमी० की पैदल चढ़ाई पार कर वह चिनियां तोक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में आयोजित लघु चैपाल में गाँव वालों ने बताया कि विद्यालय में छात्र-छात्राओें के पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है इससे बड़ी परेशानी है। इस बात को गम्भीरता से लेते हुये अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान को आदेश दिये कि निरीक्षण कर तत्काल स्टीमेट प्रस्तुत करें, प्राप्त स्टीमेट के आधार पर श्री बंसल ने चिनियां तोक विद्यालय में पेयजल व्यवस्था के लिए अनटाईड फंड से 2.50 लाख रूपये की धनराशि जारी कर दी है।

जिलाधिकारी की पहल एवं तत्परता से विद्यालय के बच्चों को विद्यालय में ही शुद्व पेयजल मिलेगा। जिलाधिकारी की इस नेक कार्य की गाँव वालों ने तारीफ की है। उसी दिन अघरिया में आयोजित बहुउददेशीय शिविर में गाँव वालों ने बताया कि गाँव के विद्यालय में चाहरदीवारी भी नहीं है। विद्यालय की सम्पत्ति एवं बच्चे असुरक्षित हैं। इसके साथ ही विद्यालय का खेल मैदान समतल न होने के कारण बच्चों को खेलने में भी कठिनाई होती है। इस समस्या का निदान करते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल विद्यालय की चाहरदीवारी तथा खेल मैदान के समतलीकरण का कार्य मनरेगा से कराये जाने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिये हैं। जल्दी ही अघरिया के विद्यालय की चाहरदीवारी का निर्माण होगा, वही खेल मैदान भी समतल हो जायेगा, जिसका सीधा लाभ विद्यालय के छात्र-छात्राओं को मिलेगा।
दीपावली के पावन पर्व पर अघरिया एवं चिनियां तोक के वाशिदों को जिलाधिकारी श्री सविन बंसल का यह एक नायाब तोहफा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!