Breaking News :
>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंशैक्षिक गतिविधियाँ

जिलाधिकारी ने समग्र शिक्षा एवं मध्यान भोजन योजना की जिला परियोजना समिति की बैठक में वीडियो काॅफ्रेसिंग द्वारा शिक्षा अधिकारियों को दिये निर्देश

  • विद्यार्थीयों के सर्वागींण विकास के लिए शिक्षा के साथ ही खेल अतिआवश्यक है : जिलाधिकारी सविन बसंल

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 6 अक्टूबर 2020, भीमताल/नैनीताल (सूचना)। जनपद के सभी विद्यालय एलईडी टी.वी., एक्टीविटी बोर्ड एवं ओडियो स्पीकर डिवाईस से होंगे सुसज्जित। यह निर्देश जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने समग्र शिक्षा एवं मध्यान भोजन योजना की जिला परियोजना समिति की भीमताल विकास भवन आयोजित बैठक से वीडियो काॅफ्रेसिंग द्वारा शिक्षा अधिकारियों को दिये।
शिक्षा के प्रति बेहद संजीदा जिलाधिकारी श्री सविन बसंल ने कहा कि विद्यार्थीयों के सर्वागींण विकास के लिए शिक्षा के साथ ही खेल अतिआवश्यक है। उसी भावना को आगे बढ़ाते हुए और बेहतर संजीदगी व परिश्रम से जारी रखने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी श्री सविन बसंल द्वारा गत वर्ष समग्र शिक्षा के अन्तर्गत जनपद के सभी विद्यालयों में व्हाइट बोर्ड, लैब, वाचनालयों में हिन्दी-अंग्रेजी समाचार पत्र, मैगजीन, वाॅल पेंटिग, खेल मैदान, खेल उपकरण, रोशनी हेतु एलईडी बल्ब स्थापित कराये गये थे। उन्होंने गत वर्ष के भाँति, प्रत्येक विद्यालय में व्हाइट बोर्ड, लैब, वाचनालयों में हिन्दी-अंग्रेजी समाचार पत्र, मैगजीन (प्रतियोगिता दर्पण, योजना, विज्ञान प्रगति, एनडीए तैयारी पुस्तिकाएवं महापुरूषों की बायोग्राफी), वाॅल पेंटिग, खेल मैदान, खेल उपकरण, रोशनी हेतु एलईडी बल्ब लगाने के साथ ही इस वर्ष 15 से अधिक छात्र वाले विद्यालयों में एलईडी टीबी, एक्टीविटी बोर्ड, व्हाइट बोर्ड, ओडियो डिवाईस लगाने साथ ही को-एजुकेशन विद्यालयों में सीसीटीबी कैमरे लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने प्राईमरी विद्यालयों में बच्चों की रूचि पैदा करने हेतु स्कूलों को वाॅल पेंटिग से सुंदर बनाने के साथ ही खेल समाग्री, झूले लगाने के निर्देश भी दिये।
जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने पहाड़ के विद्यालयों जहाँ शिक्षक नहीं है वहाँ पर गाॅव के ही बेरोजगार पढ़े-लिखे ग्रेजुऐट बालक-बालिका को दूर गाँव से बच्चों को (स्काॅट) स्कूल तक लाने के साथ ही पढ़ाने हेतु रखने के निर्देश दिये। साथ ही निर्देश दिये की इसका प्रस्ताव स्कूल प्रबंधन कमेटी (एसएमसी) से पास करा कर ही रखा जायें, इससे जहाँ एक ओर दूर गाॅवों से बच्चों को स्काॅट कर स्कूल तक लाया जा सकेगा, वही स्काॅट व्यक्ति द्वारा बच्चों को पढ़ा कर शिक्षक की कमी भी पूर्ति होगी।
जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने गत बैठक में दिये गये निर्देशन अनुसार अभी तक 5 प्रतिशत विद्यालयों में व्हाइट बोर्ड स्थापना, वाॅल पेंटिग, विद्यालयों में बाॅलीबाल, बास्केटबाल, बैटमिंटन कोर्ट, इन्डोर खेल स्थापना, खेल समाग्री खरीद न करने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए 15 दिन के भीतर कार्यपूर्ति का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश खण्ड शिक्षा अधिकारियों व उप शिक्षा अधिकारियों को दिये। साथ ही उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि वे स्कूलों का औचक निरीक्षण कर रिर्पोट भी दें। जिलाधिकारी ने 96 विद्यालयों में पेयजल, 61 विद्यालयों में विद्युत संयोजन का प्रस्ताव बनाकर शीघ्र प्रस्तुत निर्देश दिये तांकि जिला योजना अथवा खनिज न्यास से धनराशि उपलब्ध कराई जा सके। उन्होने विद्यालयों में विद्युत संयोजन हेतु अधिशासी अभिंयता विद्युत व खण्ड शिक्षा अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक करने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिये। जिलाधिकरी ने चारदीवारी विहिन विद्यालयों में चारदीवारी का कार्य कराने का प्रस्ताव मनरेगा में प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने विद्यालयों में रेन वाटर हार्वेसिंग एवं किचन गार्डन बनाने के साथ ही उन्होंने बच्चों को समय से किताबे व यूनिफाॅर्म उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिये। उन्होंने विद्यालयों में वाॅल पेंटिग बच्चों से ही कराने के निर्देश दिये, साथ ही शिक्षकों एवं विद्यार्थीयों को आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण, पर्यावरण व सड़क सुरक्षा सैमिनार भी आयोजित करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने 24 विद्यालयों में जिला योजना से डिजिटल स्मार्ट क्लास व्यवस्था हेतु धनराशि अमुक्त की। उन्होंने कस्तुरबा गाँधी विद्यालय में बैडमिंटन कोर्ट बनाने एवं बच्चों हेतु गर्म कम्बल का प्रस्ताव जिला योजना में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिले के स्कूलों में ऐसे कार्यो से व्यापक बदलाव आयेंगे और प्रत्यक्ष रूप से बच्चों और अभिभावकों में भी अपने स्कूल के प्रति जागरूकता आयेगी।
जिला शिक्षा अधिकारी के.के. गुप्ता ने बैठक में बताया कि समग्र शिक्षा योजना में गत वित्तीय वर्ष में 1478.35 लाख रूपये स्वीकृत के सापेक्ष 614.90 लाख रूपये अवमुक्त हुए जिससे व्यय कर लिया गया है।
वीडियो काकॉन्फ़्रेंसिंग में मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र सिंह भण्डारी, जिला शिक्षा अधिकारी एच.एल. गौतम, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, खण्ड शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा, भाष्करानंद पाण्डे, उप शिक्षा अधिकारी कमलेश्वरी मेहता, वंदना रौतेला, अमित चंद, भूपेन्द्र कुमार, अश्विनी रावत आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!