Breaking News :
>>बिहार के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल>>काशीपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत>>उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, देहरादून-टिहरी में भारी बारिश का अलर्ट>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी सी रविशंकर ने कलेक्ट्रेट परिसर में 71 वें गणतंत्र दिवस  के अवसर पर किया ध्वजारोहण

आकाश ज्ञान वाटिका। देहरादून, २६ जनवरी, २०२० (सूचना)।

[box type=”shadow” ]

जिलाधिकारी सी रविशंकर ने कलेक्ट्रेट परिसर में समस्त कार्यालयों के अधिकारियों और कार्मिकों  के साथ 71 वें गणतंत्र दिवस  के अवसर पर ध्वजारोहण कर सभी को राष्ट्र निर्माण और संविधान के प्रतिमानों के संरक्षण के साथ ही अपने दायित्वों को जिम्मेदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।[/box]
जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी देश का भविष्य तभी उज्जवल होता है जब उस देश के नागरिक अपने देश प्रति समर्पित भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपने देश की उन्नति में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। हमारा देश विकसित राष्ट्र होने की ओर अग्रसर है। राष्ट्र एवं राज्य के विकास एवं बेहतर भविष्य बनाने में आम नागरिकों के साथ ही देश एवं राज्य में विभिन्न पदों पर कार्यरत लोक सेवकों एवं कार्मिकों की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है, जो अपने दायित्वों को ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा से निभाते हुए राष्ट्र एवं राज्य के भविष्य निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे राज्य में भी विजन-2020 एक लक्ष्य रखा गया है, जिसकी ओर हम अग्रसर हैं। इस लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु हमे बहुत मेहनत की आवश्यकता है, यह तभी सम्भव हो पायेगा, जब राज्य का प्रत्येक नागरिक चाहे वह किसी भी पद पर हो या कोई भी कार्य कर रहा हो वह देश एवं राज्य के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी से करें। सभी नागरिक सीमा पर जाकर देश सेवा नही कर सकते किन्तु वे अपने दायित्वों को ईमानदारी से निर्वहन करते हुए भी देश सेवा कर सकते हैं। उन्होंने सभी जनपदवासियों एवं उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी बीर सिंह बुदियाल व रामजी शरण शर्मा, अपर नगर कलेक्ट्रेट माया दत्त जोशी, मुख्य कोषाधिकारी नरेन्द्र चैहान, वैयक्तिक अधिकारी वीरेन्द्र सिंह सहित कलैक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!