Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी डाॅ० आर राजेश कुमार ने जिला आपदा प्रबधन केन्द्र में विभिन्न विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की

  • “आपदा बिन बुलाये मेहमान की तरह होती है जो कभी भी आ सकती है।” : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 अक्टूबर 2021, सोमवार, देहरादून। “आपदा बिन बुलाये मेहमान की तरह होती है जो कभी भी आ सकती है।” मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के मध्यनजर जिलाधिकारी डाॅ० आर राजेश कुमार ने अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व के.के. मिश्रा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी दीपशिखा रावत तथा कट्रोल रूम हेतु तैनात नोडल अधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी के साथ जिला आपदा प्रबधन केन्द्र में विभिन्न विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की।

इस दौरान जिलाधिकारी ने आईआरएस के सभी सदस्यों को अलर्ट मोड़ में रहते हुये आपदा के दौरान होने वाली आकस्मिक दुर्घटनाओं के त्वरित समाधान हेतु आपसी समन्वय बनाये रखते हुए आपदा कट्रोल रूम को सभी सूचनायें समय से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखते हुए कम से कम आवागमन को सुनिश्चित कराने तथा पहाड़ी रूट पर चलने वाले वाहनों के आवागमन पर नजर रखने तथा नदी किनारे बसी आबादी को सुरक्षित स्थानों पर स्थानान्तरित करने को कहा। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने मोबाईल फोन 24×7 क्रियाशील रखने के निर्देश दिए ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में सूचनाओं का आदान-प्रदान हो सके तथा किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल राहत बचाव कार्य प्रारंभ किया जा सके। उन्होंने कहा कि भारी वर्षा की चेतावनी के मध्यनजर नदी-नालों, पर्यटक स्थलों, पार्कों आदि स्थानों पर विशेष चैकसी बरतने तथा नदी किनारे बसे लोगों को अलर्ट रखें।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि आपदा कन्ट्रोल रूम को प्राप्त होने वाली सूचनाओं से संबंधित विभागीय अधिकारियों को अवगत कराये। उन्होंने आम जनमानस से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपदा की घटनाओं की सूचना कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 0135.2726066, 2626066 एवं टोल-फ्री – 1077 के अलावा मोबाईल नंबर 7534826066 पर भी दे सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!