Breaking News :
>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी डॉ० आर. राजेश कुमार ने जीजीआईसी स्कूल राजपुर रोड एवं दून इन्टरनेशनल स्कूल का किया औचक निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 अगस्त, 2021, शुक्रवार, देहारदून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डॉ० आर. राजेश कुमार ने आज जीजीआईसी स्कूल राजपुर रोड एवं दून इन्टरनेशनल स्कूल का औचक निरीक्षण कर स्कूलों में कोविड प्रोटोकाॅल के तहत् अपनाई जा रही पठन-पाठन एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालयों को कोविड प्रोटोकाॅल का विशेष ध्यान रखते हुए छात्रा/छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालयों में सोशल डिस्टेंसिंग एवं स्वच्छता व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों में पठन-पाठन की प्रक्रिया हेतु विद्यार्थियों को स्कूल में बुलाया जा रहा है वहां पर सभी अध्यापकों एवं स्टाॅफ का अनिवार्यतः टीकाकरण करवाया जाय।

स्मार्ट सिटी परियोजना से आच्छादित जीजीआईसी स्कूल राजपुर रोड के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्कूल कक्षाओं में चल रही पठन-पाठन व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्य प्रेमलता बौड़ाई ने जिलाधिकारी को बताया कि विद्यालय में 50 प्रतिशत् विद्यार्थियों को बुलाया जा रहा है तथा जिन विद्यार्थियों के अभिभावक अपने बच्चों को नहीं भेज रहे हैं उन्हें कक्षा में ऑनलाईन माध्यम से पठन-पाठन कराने के साथ ही होमवर्क दिया जा रहा है। इस दौरान उन्होंनें छात्राओं एवं अध्यापकों की उपस्थिति पंजिका का भी अवलोकन किया तथा 2 अध्यापकों के अनुपस्थित होने पर प्रधानाचार्य से जानकारी प्राप्त की, जिस पर प्रधानाचार्य ने अवगत कराया कि दो अध्यापिकायें आकस्मिक अवकाश पर हैं तथा उनका अवकाश हेतु प्रार्थना पत्र विद्यालय में उपलब्ध है।

दून इन्टरनेशलन स्कूल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्कूल में पठन-पाठन एवं कोविड प्रोटोकाॅल के तहत अपनाई जा रही क्रियाकलापों का जायजा लेते हुए स्कूल प्रबन्धक/प्रधानाचार्य दिनेश बर्तवाल सेे विद्यालय में छात्र/छात्राओं की उपस्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी, जिस पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि वर्तमान विद्यालय में डे स्कूल संचालित है तथा छात्रों की उपस्थिति कक्षा में कम हैं, छात्र/छ़ात्राओं को ऑनलाईन माध्यम से कक्षा समय में पठन-पाठन कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने स्कूल में सेनिटाइजेशन, एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्कूल के प्रधानाचार्य/प्रबन्धकों से उनके विद्यालयों में अध्यापकों के टीकारण के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की जिस पर विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं प्रबन्धकों ने अवगत कराया कि विद्यालय में सभी अध्यापकों का टीकारकण हो चुका है। जिलाधिकारी ने विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, प्रधानाचार्य एवं प्रबन्धकों को स्पष्ट निर्देश दिये कि विद्यालयों में कोविड गाईडलाईन का कड़ाई से पालन हो तथा छात्र/छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत प्रत्येक छात्र के डेस्क, कक्षा के द्वार, विद्यालय के गेट पर सेनिटाइजर अनिवार्यतः हो तथा कक्षा से पूर्व एवं कक्षा के बाद विद्यालय परिसर में नियमित सेनिटाइजेशन करवाया जाय तथा विद्यालयों कक्षाओं/विद्यालय के गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग, मास्क आदि की पूर्ण व्यवस्था करें ताकि यदि कोई छात्र/छात्रा मास्क भूल गया है या किसी छात्र/छात्रा का मास्क ठीक नहीं है तो ऐसे छात्र/छात्रों को विद्यालय के ओर से मास्क एवं सेनिटाइजर दिया जाय। उन्होंने विद्यालयों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखे जाने को कहा।

निरीक्षण के दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी डाॅ० मुकुल सती उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!