Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सुनी जान समस्याऐं, कुल 13 शिकायतें प्राप्त हुई    

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 24 जुलाई 2020, देहरादून (जि.सू.का.)।  जिलाधिकारी डॉ० आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कुल 13 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें मुख्य रुप से बंद रास्ते को खुलवाने, गलज्वाड़ी- संतला मार्ग निर्माण का गतिरोध दूर करने, शस्त्र लाइसेंस दिए जाने, सरकारी आवास आवंटित करने, पेट्रोल पंप हेतु एनओसी दिए जाने, निजी संस्था को भूमि आवंटित करने, सेवायोजित करने के अलावा पुस्ते  के ऊपर बने तीन मंजिला मकान से हो रहे खतरे को लेकर उठाई गई।

[box type=”shadow” ]

  • वैभव द्वारा चमनपुरी में आम लोगों के आवागमन हेतु बंद रास्ते को खोले जाने तथा शीतल सूद द्वारा आम रास्ते में आवागमन के अवरोध मामलों पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
  • प्रेम सिंह द्वारा गलज्वाड़ी-संतला मार्ग में वन विभाग से तत्काल अवरोध दूर करने के आवेदन पर जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
  • शिक्षिका अनीता ने सरकारी आवास आवंटन करने हेतु दिए गए प्रार्थना पत्र पर जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत करने को कहा।
  • निरीक्षक चंद्रभान, सूबेदार मेजर बसंत पांडे एवं मुकुल चावला द्वारा शस्त्र लाइसेंस निर्गत करने के आवेदन पर जिलाधिकारी ने शस्त्र अनुभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
  • कुणाल विशेष ने सेलाकुई में शिक्षा सोसायटी को भूमि आवंटित करने का अनुरोध किया इस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
  • बेरोजगार सुरेंद्र कुमार ने रोजगार उपलब्ध कराने का आवेदन किया, जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना अंतर्गत आवश्यक पंजीकरण कराए जाने को कहा।
  • लवली द्वारा उनके क्षेत्र में पुस्ते के ऊपर तीन मंजिला भवन निर्माण से खतरे की जानकारी दी इस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।[/box]

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *